संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा हथियार तस्करी, नकली नोट की तस्करी, सोना तस्करी जैसे बड़े अपराध करता है। संभल पुलिस शारिक साटा के खिलाफ परमानेंट वारंट जारी कराने की प्रक्रिया को बढ़ा रही है। इसके बाद इंटरपोल से गिरफ्तारी के लिए पत्राचार शुरू किया जाएगा।
Sambhal Violence: शारिक साटा के खिलाफ परमानेंट वारंट होगा जारी, हिंसा के बीच गुर्गों से करवाई थी फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:52 AM IST
सार
संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साटा दुबई में बैठकर हथियार, नकली नोट और सोने की तस्करी सहित कई बड़े अपराधों में लिप्त है। संभल पुलिस उसके खिलाफ परमानेंट वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में है। इसके बाद इंटरपोल के माध्यम से गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। जांच में पता चला कि उसके गिरोह ने देशभर में वाहन चोरी कर नेपाल तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन