संभल का मुस्लिम बाहुल्य इलाका खग्गू सराय में 46 वर्षों से बंद ऐतिहासिक शिव मंदिर के कपाट खुलने के बाद शहर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर के बंद होने की जानकारी मिलने पर इसकी सफाई करवाई। इसके बाद रविवार के बाद इसमें विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।
Sambhal Shiv Mandir: हनुमान जी की प्रतिमा को चोला, भगवान शिव के परिवार को कराए वस्त्र धारण, बांटा गया प्रसाद
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:00 PM IST
सार
संभल के खग्गू सराय में 46 वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक शिव मंदिर के कपाट खुलने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। 1978 के दंगों के बाद बंद हुए इस 200 साल पुराने मंदिर में प्रशासन ने सफाई और पूजा-अर्चना कराई। अब नियमित पूजा की व्यवस्था के साथ मंदिर फिर से भक्ति और सामाजिक समरसता का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन