फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Shiv Mandir: शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़... लगे हर-हर महादेव के जयकारे, देखें लाइव तस्वीरें

Mon, 16 Dec 2024 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 1978 के बाद पहली बार शिव-हनुमान मंदिर के कपाट खोले गए। भक्तों ने मंदिर की दीवारों पर ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव लिख भक्ति प्रकट की। प्रशासन ने मंदिर परिसर को साफ कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 

विज्ञापन
Sambhal Shiv Mandir: Crowd devotees in Shiv temple... chants Har Har Mahadev, see live pictures
संभल में बंद मंदिर के कपाट खुलने के बाद पूजा अर्चना शुरू - फोटो : संवाद

संभल जिले में बंद शिव-हनुमान मंदिर की दीवारों पर भक्तों ने ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव अंकित किया। यह मंदिर 14 दिसंबर को जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान खोला गया था। बताया जा रहा है कि यह मंदिर 1978 के बाद पहली बार खोला गया।

Sambhal Shiv Mandir: Crowd devotees in Shiv temple... chants Har Har Mahadev, see live pictures
संभल में बंद मंदिर के कपाट खुलने के बाद पूजा अर्चना शुरू - फोटो : संवाद

मंदिर के खुलने के बाद उसकी सफाई की गई और परिसर में बिजली का कनेक्शन बहाल कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। रविवार को संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार और जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पैंसिया ने मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।

Sambhal Shiv Mandir: Crowd devotees in Shiv temple... chants Har Har Mahadev, see live pictures
संभल में बंद मंदिर के कपाट खुलने के बाद पूजा अर्चना शुरू - फोटो : संवाद

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंदिर की खोज

जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में शनिवार सुबह अभियान चलाया गया। इस दौरान कई सार्वजनिक स्थलों से अवैध निर्माण हटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Shiv Mandir: Crowd devotees in Shiv temple... chants Har Har Mahadev, see live pictures
संभल में बंद मंदिर के कपाट खुलने के बाद पूजा अर्चना शुरू - फोटो : संवाद

संभल की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जों को हटाना है। ऐसा ही अभियान चंदौसी में भी पिछले दो महीने से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही, संभल में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान भी जारी है।

विज्ञापन
Sambhal Shiv Mandir: Crowd devotees in Shiv temple... chants Har Har Mahadev, see live pictures
संभल में बंद मंदिर के कपाट खुलने के बाद पूजा अर्चना शुरू - फोटो : संवाद

बिजली चोरी के मामलों का खुलासा

अभियान में बड़ी मात्रा में बिजली चोरी के मामले भी सामने आए। डीएम पैंसिया ने बतााय कि सुबह निरीक्षण किया और देखा कि लाउडस्पीकर अनावश्यक शोर कर रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 15-20 घरों और धार्मिक स्थलों पर बिजली चोरी हो रही थी। एक मस्जिद में 59 पंखे, एक फ्रिज, वॉशिंग मशीन और 25-30 लाइट पॉइंट बिना मीटर चालू किए चलाए जा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed