फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल में शांति: हिंसा के बाद जनजीवन पटरी पर, इंटरनेट बंद... खुल गए स्कूल, गलियों में पुलिस गश्त लगातार जारी

Tue, 26 Nov 2024 11:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अभी इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं। घटना में पांच की मौत हुई है। पुलिस ने 25 गिरफ्तारियां और 2750 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं और जांच जारी है। 

विज्ञापन
Sambhal: Life back track after violence, internet shut down, schools reopened, police patrolling continues
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद पर अदालत के आदेश से हुए सर्वे के बाद हुई हिंसा के दो दिन बाद संभल का जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मंगलवार को स्कूल दोबारा खुल गए और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खुलनी शुरू हो गईं। हालांकि, इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।

Sambhal: Life back track after violence, internet shut down, schools reopened, police patrolling continues
संभल में बवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर संभल में बाहरी लोगों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर 30 नवंबर तक रोक लगा दी है। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल और संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।

Sambhal: Life back track after violence, internet shut down, schools reopened, police patrolling continues
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

संभल में तनाव 19 नवंबर को शुरू हुआ, जब अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। एक याचिका में दावा किया गया था कि मस्जिद के स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था। रविवार को सर्वे टीम द्वारा दोबारा सर्वे शुरू करने पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास जमा हो गए। नाराज भीड़ ने नारेबाजी की और पुलिस व सुरक्षा बलों से भिड़ गई। हिंसा के दौरान भीड़ ने वाहन फूंक दिए और पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal: Life back track after violence, internet shut down, schools reopened, police patrolling continues
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

हिंसा का असर और जांच

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत की माैत हुई है। एक अन्य ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच जारी है।

विज्ञापन
Sambhal: Life back track after violence, internet shut down, schools reopened, police patrolling continues
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

जिला पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन फुटेज, सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग और मोबाइल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed