Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Violence occurred during the Jama Masjid survey, and five people lost their lives.

Sambhal News: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा, पांच लोगों की गई थी जान

Wed, 11 Nov 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Violence occurred during the Jama Masjid survey, and five people lost their lives.
संभल। संभल की शाही जामा मस्जिद को श्रीहरिहर मंदिर बताने के दावे पर सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी। कोर्ट के आदेश पर 19 और 24 नवंबर 2024 को मस्जिद का सर्वे किया गया था। 24 नवंबर के सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा में पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसमें चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। जबकि एक मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। एसआईटी ने इस मामले में जांच की तो शारिक साठा इस हिंसा में शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं के तौर पर सामने आया। साथ ही उसके गुर्गे मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम को गिरफ्तार किया गया था। शारिक साठा देश से बाहर रहता है। एसआईटी ने अपनी जांच में उल्लेख किया था कि दुबई में रहते हुए साठा ने हिंसा की साजिश रची और गुर्गों को हथियार उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन




हिंसा के बाद संभल कोतवाली और थाना नखासा में 12 एफआईआर दर्ज की गईं थीं। इनमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद की कमेटी के सदर जफर अली समेत कई नामजद आरोपी बने थे और 2,750 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि पुलिस ने 138 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। अब मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


शारिक साठा और उसके गुर्गों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस की रिपोर्ट पर शारिक साठा के गुर्गे मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। इनमें से मुल्ला अफरोज रिहा हो चुका है। अन्य दो आरोपी जेल में बंद हैं। वहीं, दूसरी ओर भगोड़े शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर लुकआउट नोटिस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नखासा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दीपा सराय निवासी शारिक साठा के भतीजे आमिर गुफ्फा के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से वाहन चोरी व धोखाधड़ी के मामले में उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नखासा थाने में वर्ष 2022 में धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 472 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के अंतर्गत यह उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया है। आरोपी तय तिथि में हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शारिक साठा की संपत्ति 21 जनवरी 2026 को संभल कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 340/2024 के तहत कुर्क भी हो चुकी है। यह कुर्की की कार्रवाई भी संभल हिंसा से जुड़े मुकदमे में की गई थी। साठा पर इसी मामले में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही, उस पर बीएनएस की धारा 61(2) (क) भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed