{"_id":"6af3803a947818d21704be5b","slug":"newlywed-woman-kicked-in-the-abdomen-dies-during-treatment-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134548-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नवविवाहिता के पेट में मारी लात, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नवविवाहिता के पेट में मारी लात, उपचार के दौरान मौत
Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। दहेज के लिए नवविवाहिता के साथ मारपीट की गई। पेट में लात लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीड़ित पिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव चनपुरा के रहने वाले जुगेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री राधा की शादी 8-9 माह पहले विशाल निवासी गांव खजरा खाकम थाना बहजोई के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विशाल दहेज में एक मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर नौ नवंबर की शाम चार बजे करीब पति विशाल, ससुर पप्पू, सास मालवती देवी निवासी गांव खजरा खाकम तथा विशाल के फुफेरे भाई विकास व प्रेमपाल निवासी गांव सिकंदरपुर थाना बबराला ने सिकंदरपुर में उसकी पुत्री राधा के साथ मारपीट की और पेट में लात मार दी। जिससे राधा के पेट में दर्द होने लगा। तब पति उसे अपने घर ले गया और उसके बाद निजी अस्पताल में राधा को भर्ती करा दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे उपचार के दौरान राधा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जा रही है।