Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire breaks out from a lamp on Diwali night; belongings reduced to ashes

Sambhal News: दीपावली की रात दीपक से लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 11 Nov 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out from a lamp on Diwali night; belongings reduced to ashes
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार में दिवाली की रात कमरे की चौखट पर रखे दीपक से आग लग गई। हादसे में घर में रखा घरेलू सामान, नकदी और नए कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




गांव चंदवार निवासी कृष्ण अवतार सिंह सैनी के घर में दिवाली की रात दीपक जलाया गया था। दीपक कमरे की चौखट पर रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक दीपक से कमरे में आग लग गई। उस समय परिवार के लोग दिवाली का त्योहार मना रहे थे। कमरे से आग की लपटें उठती देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फ्रिज, वाशिंग मशीन, चारपाई, संदूक में रखे 20 हजार रुपये नकद, नए कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। दिवाली के त्योहार पर हुए इस हादसे से परिवार की खुशियां फीकी पड़ गईं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed