फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गालीबाज परियों' की फिर बढ़ी मुश्किल: अब पुलिस ने लिया ये एक्शन, इंस्टाग्राम और फेसबुक भी करेगा कार्रवाई!

Fri, 18 Jul 2025 11:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:10 PM IST
सार

मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। 

विज्ञापन
Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice
पुलिस हिरासत में परी और महक - फोटो : अमर उजाला

महक परी और उनकी साथी हिना और आलम जर्रार को असमोली थाना पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। इसके लिए 168 बीएनएस का नोटिस भी तामील करा लिया गया है। अश्लील और अमर्यादित कंटेंट वाली कई वीडियो डिलीट की गई हैं। साथ ही पुलिस ने इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर आईडी निलंबित किए जाने का आग्रह किया है। 

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ी महक और परी की मुश्किल
पुलिस का दावा है कि एक वर्ष के लिए निलंबन की कार्रवाई इंटाग्राम और फेसबुक की ओर से की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महक और परी की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत के समय कोर्ट की ओर से भी अमर्यादित कंटेंट न बनाने और जो आईडी पर है उसको डिलीट करने की शर्तों के आधार पर जमानत मंजूर की थी।

Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे लगा दोनों बहनों को चस्का
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाई थी। शुरुआत में व्यूज नहीं मिले तो दो बार नाम बदला था। जब अमर्यादित कंटेंट बनाना शुरू किया तो व्यूज मिलियन्स में पहुंच गए और फॉलोवर्स की लाइन लग गई। यहीं से इन दोनों बहनों को ऐसा चस्का लगा कि समाज और महिला सम्मान की परवाह किए बिना लगातार अमर्यादित कंटेंट बनाने में लग गईं। इसको देखते हुए अमरोहा निवासी हिना और आलम जर्रार भी जुड़ गए। हिना और आलम जर्रार को भी अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से व्यूज भी मिले और फॉलोवर्स भी बढ़ गए। जब गांव में इसका विरोध बढ़ा तो असमोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसी क्रम में अब पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम और फेसबुक को पुलिस ने लिखा पत्र
इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वीडियो डिलीट भी कराए गए हैं। साथ ही 168 बीएनएस का नोटिस देकर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। यदि उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई आगे करेगी। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
Police imposed fine of Rs 20 lakh on four people including Mehak and Pari in 168 BNS notice
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया

चार लाख फालोवर्स...कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये
मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि इसी तरह की युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed