{"_id":"67448d60f3c9dafc0b085334","slug":"sambhal-violence-compensation-for-losses-from-rioters-judicial-inquiry-to-be-ordered-into-deaths-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sambhal Violence: उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई, पाबंद किए लोगों से होगी वसूली, मौतों की न्यायिक जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Violence: उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई, पाबंद किए लोगों से होगी वसूली, मौतों की न्यायिक जांच के आदेश
जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुए बवाल ने शहर की आधी आबादी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह जगह उपद्रवियों ने आगजनी की और तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। गली मोहल्ले और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस और प्रशासन के पास ऐसे वीडियो और फोटो हैं। जिसमें वह बवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 of 11
sambhal jama masjid case
- फोटो : अमर उजाला
इन उपद्रवियों ने जो सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उसकी वसूली भी इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रव के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद जो भी धनराशि आकलन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी उसकी वसूली की जाएगी।
3 of 11
sambhal jama masjid case
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जिन लोगों को पाबंद किया गया था। उनसे भी वसूली की जाएगी। 42 लोगों को नोटिस तामील कराए गए थे। इनमें जिनकी भी भूमिका बलवे में रही है। उन सभी से वसूली होनी है। प्रशासन अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
sambhal jama masjid case
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी कलक्टर करेंगे न्यायिक जांच
संभल में बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच होगी। रविवार की देर रात को ही डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना कैसे हुई, क्या-क्या नुकसान हुआ और मौत किन कारणों से हुई है। इन जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच होनी है। प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज है लेकिन पांच लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
5 of 11
sambhal jama masjid case
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन उन्हीं मौत को अपने रिकॉर्ड में शामिल किए हुए है जिन लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। डीएम ने बताया कि न्यायिक जांच में बवाल की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।