फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

46 साल बाद शिव मंदिर के खुले कपाट: भक्तों ने की आरती... हनुमान चालीसा का पाठ, देखें संभल की तस्वीरें

Sun, 15 Dec 2024 12:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 12:58 PM IST
सार

Sambhal Temple: संभल के खग्गू सराय में 46 साल से बंद प्राचीन शिव और हनुमान मंदिर के कपाट प्रशासन ने खोले। विधिवत पूजा, जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा।

विज्ञापन
Doors Shiv temple opened after 46 years: Devotees performed aarti... Hanuman Chalisa recited, lamp lit temple
संभल में खुले बंद मंदिर के कपाट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय इलाके में 46 साल से बंद पड़े प्राचीन शिव और हनुमान मंदिर के कपाट रविवार को खोले गए। पुलिस-प्रशासन की देखरेख में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह भोर होते ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Trending Videos
Doors Shiv temple opened after 46 years: Devotees performed aarti... Hanuman Chalisa recited, lamp lit temple
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद

मंदिर परिसर में आरती और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महादेव और हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दशकों बाद इस मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

Doors Shiv temple opened after 46 years: Devotees performed aarti... Hanuman Chalisa recited, lamp lit temple
संभल में खोला गया मंदिर - फोटो : संवाद

46 साल से बंद मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

भोर होते ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और आरती व मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भक्तों ने महादेव और हनुमान जी के जयकारे लगाए। इलाके के लोगों ने मंदिर खुलने पर प्रशासन की सराहना की। माना जा रहा है कि यह मंदिर करीब 200 वर्ष या उससे भी अधिक पुराना हो सकता है। इसकी ऐतिहासिकता की जांच पुरातत्व विभाग से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doors Shiv temple opened after 46 years: Devotees performed aarti... Hanuman Chalisa recited, lamp lit temple
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद

1978 के दंगे के बाद बंद हो गया था मंदिर

स्थानीय लोगों के अनुसार, 1978 में हुए दंगे के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना बंद हो गई थी। उस समय खग्गू सराय में लगभग 40 हिंदू (रस्तोगी) परिवार रहते थे, जो दंगों के बाद इलाके को छोड़कर चले गए थे। 82 वर्षीय विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया था। परिवार के लोग नियमित पूजा करते थे, लेकिन इलाके से पलायन के बाद मंदिर की देखभाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Doors Shiv temple opened after 46 years: Devotees performed aarti... Hanuman Chalisa recited, lamp lit temple
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद

मंदिर परिसर में कुआं भी मिला, शुरू होगी जांच

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर मंदिर की पहचान की गई और ताले खुलवाए गए। मंदिर परिसर में एक पुराना कुआं भी मिला है, जिसे बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने कुएं की खुदाई कराई और अब इसे दोबारा सहेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed