{"_id":"6adfbede066108fa560a8828","slug":"1847-polling-stations-have-now-been-proposed-in-the-district1847-polling-stations-have-now-been-proposed-in-the-district-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-142418-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में अब 1847 मतदेय स्थल किए गए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में अब 1847 मतदेय स्थल किए गए प्रस्तावित
विज्ञापन
बहजोई। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिले में पहले से स्थापित 1862 मतदेय स्थलों की तुलना में संभाजन के बाद 1847 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
इस प्रक्रिया में जिले में कुल 15 मतदेय स्थल कम हुए हैं, जबकि दो की वृद्धि भी दर्ज की गई है। प्रस्तावित सूची में कुल 949 मतदान केंद्र दिखाए गए हैं। बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की अद्यतन संख्या के आधार पर पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल स्थापित करने पर विचार किया गया।
19 अक्तूबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित हुई थी। इस पर 25 अक्तूबर 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। एडीएम के अनुसार, मतदेय स्थलों के संभाजन में सामान्यतः 1200 मतदाताओं के आधार को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में नई आवासीय कॉलोनियों में जरूरत के आधार पर नए मतदेय स्थल स्थापित होंगे। पुराने और जर्जर भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उपयुक्त स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।
गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरपुर में मतदेय स्थल को प्राथमिक विद्यालय से हटाने की शिकायत तथ्यहीन पाई गई। प्रस्तावित सूची को भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में एसडीएम, विकास चंद्र, आशुतोष तिवारी व अवधेश कुमार समेत डिप्टी कलक्टर नीरज द्विवेदी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, भाजपा के जिला मंत्री अवधेश प्रताप सिंह, संभल विधायक के प्रतिनिधि सुहैल इकबाल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कौस्तुभ रस्तोगी, विवेक बाबू, चेतन कुमार व ताहिर उल्ला खां आदि रहे।