फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi secures representation in the state working committee... while Sambhal, Asmoli, and Gunnaur have zero representation.

Sambhal News: प्रदेश कार्यसमिति में भी चंदौसी की हिस्सेदारी... संभल, असमोली, गुन्नौर का खाता शून्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Chandausi secures representation in the state working committee... while Sambhal, Asmoli, and Gunnaur have zero representation.
संभल। प्रदेश कार्यसमिति में जिले से चार सदस्य बनाए गए हैं लेकिन ये सभी चारों सदस्य चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। संभल, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र की हिस्सेदारी कार्यसमिति में शून्य है। जबकि संभल विधानसभा क्षेत्र भाजपा हाईकमान के लिए महत्वपूर्ण होने की चर्चा में रहता है। इसके बाद भी हिस्सेदारी शून्य रही।
विज्ञापन

भाजपा की क्षेत्रीय कार्य समिति में भी संभल जिले की हिस्सेदारी शून्य रही थी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल पहले जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन इस बार उनको मौका नहीं दिया गया। अन्य किसी को भी इस समिति में शामिल नहीं किया गया था। सोमवार को प्रदेश कार्य समिति घोषित हुई तो चार सदस्य बनाए गए हैं। इसमें परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, मंजू दिलेर और ओमवीर खड़गवंशी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी और मंजू दिलेर चंदौसी के हैं। ओमवीर खड़गवंशी भी चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। संभल, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र की हिस्सेदारी प्रदेश कार्यसमिति में शून्य दर्ज हो गई है। जबकि इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के कई पुराने और जुझारू पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं। दबी जुबान में चर्चाएं अलग-अलग तरह की चल रही हैं लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं कह पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
2022 में चंदौसी पर मिली थी भाजपा को जीत, इस बार संभल, गुन्नौर और असमोली पर भी नजर
चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से 2022 में भाजपा को जीत मिली थी। गुलाब देवी विधायक बनीं और सरकार ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी। संभल, असमोली और गुन्नौर में हार का सामना करना पड़ा था। इन तीनों ही सीट पर सपा के विधायक हैं। इस बार भाजपा की नजर संभल, असमोली और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र पर है। जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन सिंह भी कह चुके हैं कि हमारी चुनावी तैयारी लगातार जारी है। अब सवाल उठता है कि जिन सीटों पर भाजपा की नजर है, वहां की हिस्सेदारी न क्षेत्रीय कार्यसमिति में रही और न अब प्रदेश कार्यसमिति में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed