फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Shiv Mandir: मकानों के छज्जों से घिरा मंदिर, छिप गया था अतिक्रमण के बीच; दानपात्र संग ये सामान भी मिला

Sun, 15 Dec 2024 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Dec 2024 10:26 AM IST
सार

संभल के मुस्लिम बहुल मोहल्ले खग्गू सराय में 46 साल से ताला बंद मंदिर मिला है। डीएम और एसपी ने शनिवार को अपनी देखरेख में मंदिर का दरवाजा खुलवाया। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने अपने हाथों से मंदिर की सफाई की। 

विज्ञापन
Sambhal Shiv Temple is surrounded by balconies of houses it was hidden amidst encroachment
Sambhal Shiv Temple - फोटो : अमर उजाला
1978 से बंद शिव मंदिर के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मकानों के छज्जे से मंदिर घिरा हुआ है। अब प्रशासन उन छज्जों को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराएगा, जिससे मंदिर को संवारने में कोई दिक्कत न हो। इससे हिंदू समाज में खुशी का माहौल है।


दशकों को पुराने इस मंदिर में भगवान शिव के पूरे परिवार की प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा हनुमान जी की प्रतिमा है, जो पुराने जमाने के मंदिरों में दीवार पर उकेरी जाती थी। फिलहाल सफाई कराकर पूजन शुरू करा दिया गया है। 
Sambhal Shiv Temple is surrounded by balconies of houses it was hidden amidst encroachment
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद
बुजुर्ग विष्णु सरण रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार भजन कीर्तन मंदिर के बाहर कुएं पर बैठकर ही करता था। जब मकान बेचकर चले गए तो मंदिर पर आवाजाही खत्म हो गई। इसके चलते मंदिर की देखभाल नहीं हो सकी। मंदिर में एक दानपात्र मिला है, जिसमें पुरानी चाल के कुछ सिक्के हैं। उन पर जंक होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह किस समय के हैं। उनकी सफाई कराई जाएगी।
Sambhal Shiv Temple is surrounded by balconies of houses it was hidden amidst encroachment
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद
लंबे समय से बंद था मंदिर, धूल से अटा था परिसर
एएसपी ने बताया कि लंबे समय से मंदिर बंद था तो सारी धूल मंदिर में एकत्र हो गई थी। भगवान शिव परिवार पर धूल जमी हुई थी। शिवलिंग को पहले साफ किया। इसके बाद नंदी और अन्य मूर्तियों की सफाई की।

लोग बोले-भगवान शिव की कृपा बरस रही है
बुजुर्ग विष्णु सरन रस्तोगी ने कहा कि यह भगवान शिव की कृपा है जो मंदिर खुला है। उन्होंने भगवान शिव का जयकारा लगाया। शाम तक काफी लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Shiv Temple is surrounded by balconies of houses it was hidden amidst encroachment
संभल में बंद मंदिर और कुएं की खोदाई - फोटो : संवाद
मंदिर की पुरातत्व विभाग से भी कराई जाएगी जांच
जो शिव मंदिर खग्गू सराय में मिला है, वह काफी पुराना है। विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि उनके पूर्वज भी इस मंदिर के काफी प्राचीन होने की बात कहते थे। माना जा रहा है कि यह शिव मंदिर 200 वर्ष या उससे ज्यादा पुराना हो सकता है। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जाएगी। ताकि मंदिर कितना पुराना है इसकी जांच हो सके।
विज्ञापन
Sambhal Shiv Temple is surrounded by balconies of houses it was hidden amidst encroachment
संभल के मोहल्ला खग्गूसराय में मिले मंदिर में साफ-सफाई करते एएसपी व सीओ। - फोटो : संवाद
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा मंदिर 
मंदिर की सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नजदीक रहने वाले अकील के घर से होगी। डीवीआर को अकील के घर में लगाया गया है। मंदिर की सुरक्षा के लिए चार कैमरे लगाए हैं। मंदिर की सफाई कराकर दीप प्रज्जवलित कर दिए हैं। अब इससे संवारने की प्रक्रिया शुरू होगी। कुएं की खोदाई भी बाकी है। तीर्थ व कूप संवारने के लिए ही प्रशासन पहल कर रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed