{"_id":"6adfbeba80ded073660bf5f8","slug":"youth-dies-after-consuming-a-poisonous-substance-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134104-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर क्षेत्र के गांव बाघऊ में लवकुश (25) की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
गांव बाघऊ निवासी चमन के पुत्र लवकुश ने रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। लवकुश अपने चचेरे भाई बादल के साथ कार धुलाई के काम पर था। उसके ताऊ ने बताया कि लवकुश की पत्नी का फोन आया था कि उसने कुछ खा लिया है।
जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के दो छोटे बच्चों की परवरिश के लिए जमीन नाम कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद सामने आया। लवकुश की शादी करीब तीन वर्ष पहले सितारा से हुई थी। उसके दो बेटे हैं, हर्ष दो वर्ष का और हर्षित दो माह का है।
पिता की मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।