फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: विदेश भागने की तैयारी में हाजी इकबाल, कोठियों पर लगे मिले ताले, पत्नी ने उठाया ये अहम कदम

Sat, 14 May 2022 10:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 May 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
UP News: the officers have big action against former mlc haji iqbal in Saharanpur see photos
हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में पुलिस ने खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उसके परिजनों और गैंग में शामिल सदस्यों की घेराबंदी तेज कर दी है। पुलिस को खनन माफिया और उसके भाई पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली के विदेश भागने की आशंका है। इसके चलते पुलिस ने हाजी इकबाल और गैंग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसलिए यह नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।



गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित चल रहे हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और उसके बेटों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी और पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। सर्विलांस के जरिए भी उन्हें तलाशा जा रहा है।

UP News: the officers have big action against former mlc haji iqbal in Saharanpur see photos
हाजी इकबाल की कोठी पर ताला लगा मिला। - फोटो : amar ujala

वहीं सर्विलांस की मदद से पुलिस गुरुवार की रात उसके छोटे बेटे अलीशान को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मिली है, जिसके कागजात नहीं होने पर उसे सीज किया गया है। 

UP News: the officers have big action against former mlc haji iqbal in Saharanpur see photos
हाजी इकबाल की कोठी पर ताला लगा मिला। - फोटो : amar ujala

महानगर में हाजी इकबाल के दफ्तर और कोठी व मिर्जापुर में उसकी सभी कोठी पर ताले लगे हैं। हाजी इकबाल और उसके बेटों और भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसआईटी की टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: the officers have big action against former mlc haji iqbal in Saharanpur see photos
आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर - फोटो : amar ujala

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल उसके भाई के विदेश भागने की आशंका है, इसलिए हाजी इकबाल और उसके गैंग में शामिल सभी लोगों के लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

विज्ञापन
UP News: the officers have big action against former mlc haji iqbal in Saharanpur see photos
हाजी इकबाल की संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

हाजी इकबाल की पत्नी ने शासन से लगाई न्याय की गुहार
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने प्रदेश के मुख्य सचिव, डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर अपने पति की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई रोके जाने की गुहार लगाई है। फरीदा बेगम ने प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके पति हाजी इकबाल के खिलाफ मिर्जापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उसके पति की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के विपरीत की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed