फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haji Iqbal Update: सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई, हाजी इकबाल की 400 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा, देखें तस्वीरें

Sat, 14 May 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 May 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal Update: Big action in Saharanpur officers have occupied 400 bighas land of Haji Iqbal
सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर के बेहट में पुलिस-प्रशासन द्वारा हाजी इकबाल की जब्त की गई 1350 बीघा जमीन में से 400 बीघा संपत्ति पर कब्जा ले लिया और जब्तीकरण संबंधित बोर्ड लगा दिया। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि बाकी संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई रविवार को की जाएगी।



हाजी इकबाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को जिन 125 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, वे हाजी इकबाल के बेटों, रिश्तेदारों, परिचितों, कंपनियों व फर्मों के नाम पर हैं।

Haji Iqbal Update: Big action in Saharanpur officers have occupied 400 bighas land of Haji Iqbal
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को एसपी देहात सूरज राय व तहसीलदार प्रकाश सिंह ने राजस्व टीम के साथ शाहपुर गाड़ा में पर्यावरण एवं जन कल्याण विकास समिति के नाम पर क्रय की गई 20 बीघा, इसी गांव में अपर माइंस कंपनी के नाम पर क्रय की गई 15 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की।

Haji Iqbal Update: Big action in Saharanpur officers have occupied 400 bighas land of Haji Iqbal
हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा अली अकबरपुर (ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर) में अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम क्रय की गई। सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की 150 बीघा, रोशनपुर पेलो में इसी ट्रस्ट के नाम क्रय की गई 50 बीघा और नागल माफी में मैक्स एग्रो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम क्रय की गई भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाते हुए उन्हें जब्त किया है। तहसीलदार ने बताया कि करीब 400 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए है। इससे पहले भी पुलिस-प्रशासन हाजी इकबाल की उनके नौकर नसीम के नाम 21 करोड़ की 50 बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haji Iqbal Update: Big action in Saharanpur officers have occupied 400 bighas land of Haji Iqbal
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मुनादी कराकर की गई जब्तीकरण की घोषणा
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे को पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल और उसके परिवारी बेनामी संपत्तियों को जब्त करने से पहले मुनादी भी कराई। सबसे पहले मिर्जापुर के पास वाले गांव शाहपुर गाड़ा में 100 बीघा भूमि कुर्क करते हुए उसे अपने कब्जे में लेकर सरकारी बोर्ड लगाया गया। 

विज्ञापन
Haji Iqbal Update: Big action in Saharanpur officers have occupied 400 bighas land of Haji Iqbal
हाजी इकबाल की संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी गई। सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की भूमि को कुर्क करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगाए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed