फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे संत बाबा बंशी वाले: अंतिम दर्शन के लिए कई राज्यों से पहुंचे भक्त, नम आंखों से दी विदाई, देखें तस्वीरें

Thu, 08 Jul 2021 06:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jul 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
UP News: Devotees from many states reached Saharanpur and performed the last rites of Sant Baba Banshi Wale and see photos
सहारनपुर में संत बाबा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे भक्त। - फोटो : amar ujala

संत बाबा बंशी वाले के निधन की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा के अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के जनपदों के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के भी भक्त भी सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।



संत बाबा बंशी वाले कई दिन से अस्वस्थ होने के कारण सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती थे, यहां बुधवार देर रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह से ही सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना स्थित आश्रम पर उनके अनुयायी पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं बाबा बंशी वाले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने हाथ जोड़कर बाबा को नमन किया। इस दौरान किसी ने फूल चढ़ाए तो किसी ने नकद दक्षिणा दी। इसके बाद दोपहर में बाबा का अंतिम संस्कार यमुना नदी के घाट पर किया गया। बाबा के अंतिम दर्शन के लिए आम भक्तों के अलावा राजनीतिक लोग भी पहुंचे। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के अलावा कई राजनीतिक लोग पहुंचे।

UP News: Devotees from many states reached Saharanpur and performed the last rites of Sant Baba Banshi Wale and see photos
संत बाबा बंशी वाले। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बाबा बंशी वाले की अंतिम यात्रा में भक्तों ने फूलों की वर्षा की। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को भी तैनात कर दिया गया। 

UP News: Devotees from many states reached Saharanpur and performed the last rites of Sant Baba Banshi Wale and see photos
कई राज्यों से दर्शन करने पहुंचे भक्त। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि सौराना गांव में बाबा के आश्रम को देव स्थल शिव मंदिर कहा जाता है। यह भी बताया गया कि बाबा बंशी वाले भागवत कथा वाचक थे और जहां भी कथा करने जाते थे तो वहां देशी घी का भंडारे का आयोजन कराते थे। देशभर में उनके अनेक अनुयायी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Devotees from many states reached Saharanpur and performed the last rites of Sant Baba Banshi Wale and see photos
सहारनपुर में बाबा के दर्शन करने पहुंचे भक्त। - फोटो : amar ujala

बाबा बंशी वाले खुद को मारवाड़ बताते थे और उनका गृहस्थ जीवन भी रहा है। इसी कारण उनके अनुयायी और भक्तों ने बाबा का दाह संस्कार करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
UP News: Devotees from many states reached Saharanpur and performed the last rites of Sant Baba Banshi Wale and see photos
बाबा के दर्शन कर भक्तों की आंखें हुईं नम। - फोटो : amar ujala

संत बाबा बंशी वाले पटना के रहने वाले थे। भक्त उनको सिर्फ बाबा बंशी वाले के ही नाम से जानते हैं। बाबा के बारे में बताया गया कि वह वैश्य वर्ग से थे। उनके यहां 25 साल से साथ रहने वाले मामचंद ने बताया कि बाबा का यही कहना था कि कोई भूखा ना रहे। इसी कारण बाबा बंशी वाले जब भी किसी जगह पर भागवत कथा कार्यक्रम को जाते थे तो उनके साथ भंडारा करने वाली पूरी टोली होती थी। भंडारा अनवरत चलता था। बाबा बंशी वाले ने हरिद्वार में मां अन्नपूर्णा धर्मशाला भी बनवाई, जो बहुमंजिला है और लिफ्ट भी लगी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed