उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला के दो प्रेमियों ने झगड़ा होने के बाद बदनामी के डर से तीसरे साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गांव भैंसराऊ निवासी कविता पत्नी दिनेश का गांव में ही रहने वाले सोनम पुत्र रमेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी गांव का निवासी दीपक भी कविता से प्रेम करता था। महिला के दोनों प्रेमियों को एक-दूसरे पर शक था। सोनम और कविता 17 जुलाई को मिलने के लिए गांव से बाहर गए थे। इसका पता दीपक को लग गया। वह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक को साथ लेकर कविता व सोनम के पास पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में तीनों ने गांव में बदनामी के डर से कविता की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
2 of 5
saharanpu crime news, saharanpur Police
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
पिटाई कर किया था बेहोश
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिटाई कर कविता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। ताकि पुलिस को आत्महत्या लगे।
3 of 5
सहारनपुर समाचार: पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
कॉल डिटेल के आधार पर हुआ खुलासा
शुरुआती जांच में पुलिस और महिला के परिजनों ने समझ लिया था कि कविता ने आत्महत्या की है।
4 of 5
saharanpu crime news, saharanpur Police
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से मौत के कारण सामने आए थे।
5 of 5
saharanpu crime news, saharanpur Police
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
वहीं इस मामले में बाद में थाना फतेहपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर को शक हुआ और उन्होंने मौका-मुआयना कर कॉल डिटेल के आधार पर दीपक और सोनम को हिरासत में लिया। तब आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया।