फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, पांच शातिर बदमाश दबोचे

Wed, 22 Jun 2022 06:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jun 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur police has arrested five accused due to encounter see photos
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी सहित पांच बदमाशों को दबोचा गया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों मुकदमे दर्ज हैं।



मुठभेड़ - 1
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह में मंगलवार की रात चकवाली गांव के जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश सिकंदर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज है।

Saharanpur police has arrested five accused due to encounter see photos
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात गांव चकवाली में बदमाशों के होने की सूचना मिली, जिस पर गंगोह पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर भेजी गई। गांव चकवाली के जंगल में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए। वहीं टांग में गोली लगने से बाइक सवार गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल की पहचान कुख्यात 25 हजार के इनामी बदमाश सिकंदर उर्फ ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ काला पुत्र भीम सिंह उर्फ काला उर्फ रामदिया निवासी रसूलपुर कला थाना कुंजपुरा जनपद करनाल हरियाणा हाल निवासी ग्राम खोजकीपुर रामपुर मोड़ थाना महसनगर जनपद अंबाला हरियाणा के रूप में की गई। 

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक पल्सर बाइक बिना नंबर की, जो चोरी की मानी जा रही है, बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि उसके खिलाफ गंगोह समेत विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Saharanpur police has arrested five accused due to encounter see photos
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

मुठभेड़ - 2
मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार

सहारनपुर में बेहट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं जबकि, इनके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रैक्टर-ट्राली, 2.68 लाख की नकदी, एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बुलेट बाइक, एक जोड़ी ट्राली के व्हील बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur police has arrested five accused due to encounter see photos
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की बदमाशों की सूचना पर गंदेवड़ रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करने के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। 

वहीं गिरफ्तार किए गए बदमाशों में इरशाद पुत्र अलीहसन निवासी गांव सिंगमौर, रवि पुत्र सौलाल निवासी गांव हाड़ी अब्दुल्लापुर थाना चिलकाना, कुलदीप पुत्र रामनिवास निवासी गांव सालदापुर व परविंदर उर्फ सन्नी पुत्र पवन राणा निवासी गांव अलीपुर थाना मलाना जिला अंबाला हरियाणा और फरार हुए उनके साथियों के नाम अब्दुल मालिक पुत्र ईनाम व कासिम उर्फ भूरा पुत्र इस्लाम निवासी गांव दूधगढ़ थाना चिलकाना शामिल है।

विज्ञापन
Saharanpur police has arrested five accused due to encounter see photos
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इरशाद के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, 30 हजार रुपये, रवि के पास से एक छुरी व 30 हजार रुपये, कुलदीप के पास से एक छुरी व 33 हजार रुपये और परविंदर उर्फ सन्नी के पास से 1.25 लाख की नकदी व एक बुलेट बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जोड़ी ट्रॉली के व्हील भी बरामद किए है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के यमुनानगर समेत थाना कुतुबशेर एवं कोतवाली बेहट में कई मुकदमे दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed