फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाने वाली इमराना पति संग अरेस्ट, जाल में ऐसे फंसे थे चिकित्सक, सामने आया पूरा सच

Fri, 20 Jan 2023 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur police arrested Imrana along with her husband in case of honeytrapped the doctor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक को हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर 15 हजार रुपये वसूलने वाली इमराना को थाना कुतुबशेर पुलिस ने उसके पति सुलेमान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, चिकित्सक की चेन और एक कार भी बरामद हुई है।



एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि रफत उर्फ इमराना पत्नी सुलेमान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर थाना स्योहरा जनपद बिजनौर हाल निवासी मोहल्ला अमन विहार के खिलाफ राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि इमराना मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई थी और चिकित्सक से दोस्ती कर ली।

Saharanpur police arrested Imrana along with her husband in case of honeytrapped the doctor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इसके बाद चिकित्सक को एक खाली पड़े मकान में बुलाया गया, जहां पर इमराना और उसके पति सुलेमान व अज्ञात साथी ने चिकित्सक के कपड़े उतरवाकर वीडियो बना ली।

Saharanpur police arrested Imrana along with her husband in case of honeytrapped the doctor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इसके बाद चिकित्सक को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये की वसूली की गई। इतना ही नहीं, चिकित्सक की सोने की चेन भी लूट ली गई। इसके बाद भी आरोपी चिकित्सक को ब्लकैमेल करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur police arrested Imrana along with her husband in case of honeytrapped the doctor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

वहीं शुक्रवार को थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड से इमराना और उसके पति सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 16,500 रुपये की नकदी, चिकित्सक की सोने की चेन और एक कार बरामद की। इनके एक साथी की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन
Saharanpur police arrested Imrana along with her husband in case of honeytrapped the doctor
जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

पहले भी कई युवकों से कर चुके हैं अवैध वसूली
एसपी सिटी के मुताबिक, कोतवाली मंडी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को भी इमराना ने फंसा लिया था। युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक लाख 25 हजार रुपये वसूले थे। इसके अलावा अन्य दो युवकों को भी इमराना हनीट्रैप के मामले में फंसा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed