फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big News: आठ महिलाओं के खौफनाक कारनामे, 23 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज

Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Police arrested eight women with smack of 23 lakh
आठ महिला गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 140 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। 


 
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ चौकी नकुड़ तिराहा क्षेत्र में बुधवार देर शाम अंधेरी बाग के समीप आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनसे 140 ग्राम स्मैक मिली है। इसके साथ 12 हजार 490 रुपये भी बरामद किए।

Saharanpur News: Police arrested eight women with smack of 23 lakh
एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : amar ujala

पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया। इनमें गैंग लीडर चांद कॉलोनी निवासी उजमा उर्फ भूरी है। उसका पति अब्दुल भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।

Saharanpur News: Police arrested eight women with smack of 23 lakh
आठ महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इन महिलाओं को दबोचा 
पुलिस ने सोनिया उर्फ इरमनाज पत्नी वसीम निवासी मोहल्ला नदीम कॉलोनी, इमराना उर्फ छोटी पत्नी मोहम्मद फिरोज निवासी ग्राम हबीबगढ़, चांदनी पत्नी नौशाद निवासी ग्राम लाहियागढ़, हाजिरा उर्फ बेबी पत्नी सलीम निवासी एकता कॉलोनी, इशरत पत्नी मोहम्मद नसीम निवासी 62 फुटा रोड, उज्मा उर्फ भूरी पत्नी अब्दुल निवासी चांद कॉलोनी, अनम उर्फ बबली पत्नी जहांगीर निवासी मानकमऊ, अफसाना पत्नी मोहम्मद नदीम निवासी चांद कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: Police arrested eight women with smack of 23 lakh
आठ महिलाएं गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

देहरादून और हरिद्वार में भी करती थीं सप्लाई 
पकड़ी गई महिलाएं देहरादून और हरिद्वार में भी मादक पदार्थों की सप्लाई करती थीं। ये महिलाएं आठ वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में भी अलग-अलग ठिकानों पर मादक पदार्थ पहुंचाए जाते हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Police arrested eight women with smack of 23 lakh
एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : amar ujala

युवतियों पर बनाती थीं दबाव 
आरोपी महिलाएं लड़कियों को गिरोह में शामिल करने के लिए तरह-तरह से दबाव बनाती थीं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक युवती ने सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उस पर स्मैक सप्लाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी महिला के पति ने उससे दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में कोर्ट में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed