फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उजड़ गई खुशियां: बागड़ जाना था पर दुनिया से चले गए, चंद मिनटों में चार श्रद्धालुओं की मौत, गांव में पसरा मातम

Thu, 24 Aug 2023 12:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Aug 2023 12:18 AM IST
सार

Saharanpur Accident News : घर से बागड़ जाने के लिए निकले थे लेकिन, दुनिया से ही चले गए। एक साथ चार लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Four have died in tractor trolley accident, 20 people injured and six missing
सहारनपुर में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। बागड़ जाने से पूर्व रिश्तेदारों के यहां जा रहे श्रद्धालु की ट्रैक्टर-ट्रॉली ढमोला नदी के रपटे में पानी आने से पलट गई। हादसे में पोती और दादी सहित सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।



वहीं, छह श्रद्धालु लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Saharanpur: Four have died in tractor trolley accident, 20 people injured and six missing
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बालावाली उर्फ बालेली गांव से बागड़ जाने से पूर्व ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिश्तेदारी में गांव रंडौल जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह जब देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव बोंदकी के पास पहुंचे तो बरसात की वजह से ढमोला नदी के रपटे के ऊपर से पानी का तेज बहाव था, जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली रपटे पर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

Saharanpur: Four have died in tractor trolley accident, 20 people injured and six missing
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। इनकी चीख सुनकर राहगीर भी रुक गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहगीरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: Four have died in tractor trolley accident, 20 people injured and six missing
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस के अलावा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Four have died in tractor trolley accident, 20 people injured and six missing
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में बालावाली निवासी मंगलेश (55), पोती आदिति (3), टीना (13), सुलोचना (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेठपाल और मांगेराम सहित 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से छह लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस जुटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed