{"_id":"6af7687ef9ffa2a45305e9fa","slug":"diabetes-is-striking-even-at-an-age-meant-for-play-and-activity-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187851-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खेलने-कूदने की उम्र में भी घेर रही मधुमेह की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खेलने-कूदने की उम्र में भी घेर रही मधुमेह की बीमारी
Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मधुमेह की बीमारी बच्चों को भी अपनी गिरफ्त ले रही है। सरकारी अस्पतालों में ऐसे मामले आ रहे हैं। उनकी उम्र 20 साल से कम है। इसकी प्रमुख वजह गलत खानपान और बदलती जीवनशैली है।
मधुमेह के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञ इसको साइलेंट किलर के रूप में भी बताते हैं। ऐसे में सेहत के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। जरा सी लापरवाही कई बीमारियों और मौत का कारण बन जाती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि 50 फीसदी मधुमेह के मरीजों को दर्द रहित हार्टअटैक होता है। सीने में दर्द नहीं होता। पसीना, घबराहट, उल्टी, गैस व सांस फूलता है। उन्होंने बताया कि मधुमेह के मरीजों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए तीन महीने का शुगर लेवल, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, आहार, नियमित व्यायाम और पैरों-आंखों के पर्दे की जांच करानी चाहिए।
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि ओपीडी में शुक्रवार को 100 में से 30 मरीज मधुमेह के पहुंचे। बच्चों में टाइप वन मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है। किसी बच्चे में सांस रोग या अन्य वायरल इंफेक्शन होता है तो शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही बीटा सेल को खत्म करने लगता है। इससे शरीर में इंसुलिन नहीं बन पाता। इंसुलिन की क्षमता भी कम हो जाती है जिससे शुगर होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-- -- --
-- मधुमेह के लक्षण
बार-बार पेशाब आना, प्यास लगना, अधिक भूख लगना, वजन कम होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट होना, हाथ-पैरों का सुन्न होना, घाव का देरी से या न भरना, आंखों में धुंधलापन, चश्मे का नंबर बदल जाना, अधिक थकान होना, बार-बार संक्रमण होना, मसूड़ों में संक्रमण।
-- -- -- -
-- ऐसे करें बचाव
- सप्ताह में कम से कम पांच दिन प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करें।
- तेजी से चलना, बैडमिंटन खेलना, टेनिस खेलना, साइकिल चलाना या तैरना।
- मोटापा कम करें, प्रति सप्ताह कम से कम आधा किलोग्राम वजन कम करें।