Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegations of misbehavior and assault against a priest conducting wedding rituals and the groom

Saharanpur News: शादी की रस्में पूरी करा रहे पंडित और दूल्हे से अभद्रता, पिटाई का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misbehavior and assault against a priest conducting wedding rituals and the groom
नानौता। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ स्थित शिव मंदिर में वैवाहिक रस्म कराने के दौरान कुछ युवकों पर पंडित और दूल्हे के साथ गाली-गलौज की। बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



गांव छछरौली निवासी सुनील कुमार के बेटे अंशुल की शादी हरियाणा के करनाल में हुई थी। परिजनों के मुताबिक विवाह के दौरान कुछ पारंपरिक रस्में अधूरी रह गई थीं। इन्हीं रस्मों को पूरा कराने के लिए दूल्हे के पिता ने गांव अनंतमऊ निवासी पंडित सोनू शर्मा से संपर्क किया। पंडित ने रस्में संपन्न कराने के लिए उन्हें अपने गांव अनंतमऊ के शिव मंदिर में बुलाया था। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में दूल्हा व उसके पक्ष के परिजन मौजूद थे और पंडित पूजा-अर्चना करा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए और पूजा-अर्चना का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने पंडित और दूल्हे के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और पिटाई का प्रयास किया। अचानक हुए हंगामे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed