फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोड शो की तस्वीरें: प्रियंका ने नमाज के वक्त रोका भाषण, मुस्लिम समाज का अस्सलाम वालेकुम कहकर किया अभिवादन

Wed, 17 Apr 2024 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

Saharanpur News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को सहारनपुर में रोड शो किया। वहीं, प्रियंका ने मुस्लिम समाज का अस्सलाम वालेकुम कहकर अभिवादन दिया। बताया गया कि प्रियंका ने नमाज के दौरान पांच मिनट के लिए भाषण रोक दिया था।

विज्ञापन
Road show: Priyanka Gandhi stops speech during Namaz in Saharanpur and see photos
प्रियंका गांधी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्य के नहीं सत्ता के उपासक हैं। यह देश हमेशा सत्य पर चला है। मोदी ने अदाणी-अंबानी के हाथों देश बेच दिया। भाजपा के लोग महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं की समस्या पर नहीं बोल रहे हैं। ईवीएम गड़बड़ी न हो तो भाजपा 180 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। 



बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव ने सहारनपुर में जैन बाग के पास स्थित गोल कोठी से थाना कुतुबशेर तक कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया। वहीं, पौने एक बजे नमाज के दौरान प्रियंका गांधी ने पांच मिनट के लिए भाषण रोक दिया।

Road show: Priyanka Gandhi stops speech during Namaz in Saharanpur and see photos
प्रियंका का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

रोड शो के दौरान बंजारों के पुल पर उन्होंने कार पर ही खड़े होकर संबोधन किया। मुस्लिम समाज का अस्सलाम वालेकुम कहकर अभिवादन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भगवान श्रीराम ने भी सत्य की जीत के लिए रावण से युद्ध किया। तब, सारी शक्तियां रावण के पास थीं। भगवान श्रीराम राम ने नौ दिन मां भगवती की उपासना की और व्रत रखे। उनको नील कमल चढ़ाए। तब, उनको मां ने सारी शक्तियां दीं। 

 

Road show: Priyanka Gandhi stops speech during Namaz in Saharanpur and see photos
रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रावण से युद्ध करके असत्य पर सत्य की जीत हासिल की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अदाणी-अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Road show: Priyanka Gandhi stops speech during Namaz in Saharanpur and see photos
रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की मंशा सबके सामने आ गई। जो कंपनी 180 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही है। वह कंपनी करोड़ों रुपये का चंदा भाजपा को दे रही है। सवाल है कि यह रुपये आ कहां से रहे हैं। मोदी ने काला धन वापस लाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Road show: Priyanka Gandhi stops speech during Namaz in Saharanpur and see photos
रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जनता से पूछा कि क्या काला धन आज तक वापस आया। जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है और गन्ना भुगतान भी नहीं मिल रहा है। एक समय था जब सहारनपुर से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद को वोट देकर जिताएं।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed