फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव: टिकट न मिलने से क्षत्रिय समाज में आक्रोश, ठाकुर पूरण सिंह बोले-भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Sun, 07 Apr 2024 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Apr 2024 05:17 PM IST
सार

सहारनपुर के नानौता में आज क्षत्रिय महाकुंभ का आयोजन किया गया है। यहां कई प्रदेशों से समाज के लोग पहुंचे। जहां वक्ताओं ने चुनाव में भागीदारी को लेकर बड़ा निर्णय लिया।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Kshatriyas in Saharanpur gets angry with BJP, announces not to vote, read reason
क्षत्रिय महाकुंभ में बोलते वक्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नानौता में आज आयोजित किए गए क्षत्रिय महाकुंभ में कई प्रदेशों के लोग भागेदारी करने पहुंचे। आयोजकों के अनुसार बड़ी तादात में समाज के लोग शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।



लोकसभा चुनाव के बीच क्षत्रिय महाकुंभ समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई आरोप लगाए। राजपूत समाज के संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जो भाजपा को हराएगा, क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा।

Lok Sabha elections: Kshatriyas in Saharanpur gets angry with BJP, announces not to vote, read reason
क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

क्षत्रिय महाकुंभ बड़ी संख्या में राजपूत समाज से जुड़े संगठन के पदाधिकारी व समाज के लोग एकत्र हुए। पदाधिकारियों और क्षत्रिय समाज में भाजपा के खिलाफ काफी रोष नजर आया है। क्षत्रिय समाज पूरी तरह भाजपा को हराने के लिए एकजुट होता नजर आया। किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने निर्णय की घोषणा की। कहा कि जो भाजपा को हराएगा, उसे ही समाज वोट करेगा।

Lok Sabha elections: Kshatriyas in Saharanpur gets angry with BJP, announces not to vote, read reason
क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने क्षत्रिय समाज की अनदेखी की है। क्षत्रिय समाज के नेता को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। इसके साथ ही संगठन में भी समाज की अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर समाज में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है, जो जारी रहेगी। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Kshatriyas in Saharanpur gets angry with BJP, announces not to vote, read reason
स्वाभिमान सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

नानौता के सहारनपुर रोड पर गांव बाबूपुरा के निकट ग्राम खुडाना निवासी विजयंत राणा की जमीन पर क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ का आयोजन हवन-पूजन के बाद किया गया। महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान आदि प्रांतों से भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोग भी पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि महाकुंभ में कोई वीआईपी कल्चर नहीं रखा गया। मंच पर केवल क्षत्रिय समाज व अन्य समाज के प्रमुख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Kshatriyas in Saharanpur gets angry with BJP, announces not to vote, read reason
स्वाभिमान सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सरधना में16 अप्रैल को महापंचायत का एलान
नानौता में आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में शामिल होने के लिए सरधना से ठाकुर चौबीसी के ग्रामीण बसों में सवार होकर पहुंचे। भाजपा के विरोध में राजपूत समाज के लोग लगातार पंचायत कर रहे हैं। वहीं आगामी 16 अप्रैल को सरधना विधानसभा के गांव खेड़ा में भी क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed