सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ी वारदात सामने आई। यहां थाना बड़गांव क्षेत्र में हिंडन नदी और गंगनहर पुल के बीच बने बीम पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। युवक युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाए और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। बताया गया कि काफी मशक्कत के बाद मृतक युवक और युवती की पहचान हो सकी।
हत्या या सुसाइड?: सहारनपुर में पुल से लटकी मिलीं प्रेमी युगल की लाशें, कोचिंग के लिए गई थी युवती, फिर ना लाैटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 12 Mar 2025 05:42 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में प्रेमी युगल के शव गंगनहर पुल की बीम से लटके मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस की जांच फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन