फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five thousand students yearned for hot food: Gas cylinder could not be installed at 236 Anganwadi centres

गर्म खाने को तरसे 5 हजार छात्र: बर्तन मिले पर सिलिंडर नहीं, 236 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज तक न चढ़ सक चूल्हा

Wed, 12 Mar 2025 04:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को हॉट कुक यानी पका गर्म खाना देने की योजना डेढ़ वर्ष बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई।

विज्ञापन
Five thousand students yearned for hot food: Gas cylinder could not be installed at 236 Anganwadi centres

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को हॉट कुक यानी पका गर्म खाना देने की योजना डेढ़ वर्ष बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई। एक वर्ष पहले पालिका की ओर से आंगनबाड़ी केन्द्रों को बर्तन भी उपलब्ध करा दिये गए थे। बावजूद शहरी क्षेत्र के 236 केन्द्रों के पांच हजार से अधिक बच्चे योजना के लाभ से संचित हैं।

विज्ञापन


नवंबर 2023 में प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना लागू की गई थी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग की ओर से व्यवस्था की गई थी कि शहरी क्षेत्र के 236 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किचन संचालन के लिए बर्तन और चूल्हों का इंतजाम नगर पालिका कराएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: सहरी कर बिना नमाज अदा किए सो गए छात्र, मदरसे में घुसकर हमला, संवेदनशील अंगों पर किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने बर्तनों के लिए दिया था 14.58 लाख का बजट
शहरी क्षेत्र में हॉट कुक्ड मील योजना के लिए नगर पालिका की ओर से थाली, प्लेट, गिलास आदि बर्तनों सहित गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और 10 लीटर की स्टील की बाल्टी की खरीद कर 236 आंगनवाडी केंद्रों को समान अनुपात में उपलब्ध कराया जाना था। पालिका की ओर से इस मद में शहरी क्षेत्र के 76 आंगनवाडी केंद्रों पर ही सामान की आपूर्ति कराई गई। जिस पर पालिका ने 14.58 लाख रुपये का बजट दिया था।

तीन से छह वर्ष के 5042 बच्चों को गर्म खाने का इंतजार
पालिका की ओर से एक वर्ष पूर्व उपलब्ध कराए गए बर्तन सदर ब्लॉक में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों को सौंप दिये गए थे, जिस कारण नगरीय क्षेत्र के 236 केन्द्रों पर हॉट कुक्ड की व्यवस्था नहीं हो पाई। कालांतर में शासन की ओर से अन्य मद से कुछ केन्द्रों को बर्तन आदि उपलब्ध कराए गए, लेकिन योजना शुरू नहीं हो पाई। इस कारण तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के करीब 5042 बच्चे गर्म खाने से महरूम हैं।

सिलेंडर आपूर्ति के साथ ही शुरू होगा भेाजन वितरण: रविता सिंह
बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार परियोजना अधिकारी रविता सिंह का कहना है कि हॉट कुक्ड मील योजना के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आने वाले तीन से छह साल के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील मेन्यू अनुसार ही गर्म खाना दिया जाना था, लेकिन सिलेंडर व बर्तन उपलब्ध न हो पाने के कारण शहरी केन्द्रों पर बच्चों को गर्म खाना वितरित नहीं हो सका। केन्द्रों पर अब बर्तन और गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं। शीघ्र ही सभी केन्द्रों पर बच्चों को गर्म खाने का वितरण प्रारंभ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed