फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण हादसे की तस्वीरें: पटाखा फैक्टरी में धमाका होते ही दहल गया इलाका, चंद मिनटों में मौत की नींद सो गई पांच जिंदगी

Sun, 08 May 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 May 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Firecracker factory accident: The area was shaken as soon as the explosion occurred, five died
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा के गोविंदपुर की पटाखा फैक्टरी में इतनी तेज धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल गया। पटाखा फैक्टरी पूरी तरह जमींदोज हो गई। इसका पता लगते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई, किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।



इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन तब तक तीन जिंदगियां खत्म हो गई थीं। वहीं रविवार सुबह दो और लोगों के शव मिले। इस भीषण हादसे में कुल पांच लोग मौत की नींद सो गए। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मरने वालों के शवों के चिथड़े उड़ गए। कई शवों की पहचान नहीं हो सकी। हादसे में पूरी फैक्टरी जमींदोज हो गई। आगे देखें इस हादसे की तस्वीरें: -

Firecracker factory accident: The area was shaken as soon as the explosion occurred, five died
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

गोविंदपुर में राहुल की लाइसेंसी फैक्टरी थी, जिसमें आतिशबाजी के अनार बनाए जाते थे। यहां पर कई वर्षों से फैक्टरी संचालित हो रही थी। शनिवार की शाम रोजाना की तरह फैक्टरी में कार्य चल रहा था।
सलेमपुर ग्राम प्रधान सतीश कुमार के मुताबिक वह गांव में ही थे कि अचानक जोरदार धमाका हुुआ। उन्हें आतिशबाजी की फैक्टरी की तरफ धमाके की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी की धज्जियां उड़ चुकी थीं और फैक्टरी पूरी तरह जमीदोज हो गई थी। कुछ ही दूरी पर खड़ी एक कार और बाइक भी जलकर राख हो गई।

Firecracker factory accident: The area was shaken as soon as the explosion occurred, five died
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

इसकी सूचना थाना सरसावा पुलिस को दी गई। इसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर तो कुछ देर में काबू पा लिया गया, लेकिन चंद मिनटों में सागर, कार्तिक और राहुल मौत की नींद सो गए। देर शाम एसएसपी आकाश तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firecracker factory accident: The area was shaken as soon as the explosion occurred, five died
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

परिजनों में मचा कोहराम, राहुल के हैं दो बच्चे 
हादसे का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सागर और कार्तिक गांव बलवंत पुर के रहने वाले हैं। दोनों की मौत से जहां परिजनों कोहराम मच गया। वहीं, सलेमपुर निवासी राहुल के परिजनों का भी रो-रोककर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक राहुल तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके एक बेटा और बेटी है।

विज्ञापन
Firecracker factory accident: The area was shaken as soon as the explosion occurred, five died
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

पहचान में नहीं आ रहे थे शव 
फैक्टरी के मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते जेसीबी से मलबा हटवाया गया। हादसे में तीन की जान गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। शवों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। चेहरे पूरी तरह जल चुुके थे।

सरकारी एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाए गए, जहां परिजन भी पहुंच गए, लेकिन शवों की हालत ऐसी थी कि वह भी कई घंटों तक पहचान नहीं कर सके। बाद में हाथों व पैरों पर बने निशानों से ही शिनाख्त की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed