नौकरी, मकान और रुपये देने के बहाने उत्तराखंड निवासी नितिन पंत का राजस्थान में धर्म परिवर्तन करा दिया गया और उसका नाम अली हसन रख दिया। पीड़ित व्यक्ति आरोपियों के चंगुल से छूटकर सहारनपुर पहुंचा और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल (हिंदुस्तान) के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज ने बताया कि नितिन पंत बहुत डरा हुआ है। वह सहारनपुर में बालाजी घाट पर शरण लिए हुए है। नितिन नैनीताल (उत्तराखंड) का रहने वाला है। नितिन पंत ने उन्हें जानकारी दी कि वर्ष 2010 में वह नौकरी की तलाश में राजस्थान के भिवाड़ी गया था। इसी दौरान दूसरे वर्ग के कुछ लोग उसे मेवात में ले गए, जहां उसे धर्म परिवर्तन करने को कहा गया। विरोध करने पर मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आतंकित करके उसका धर्मांतरण करा दिया और उसका नाम अली हसन रख दिया। इसके साथ ही उसे नौकरी मकान और रुपये देने का लालच भी दिया गया। धर्म परिवर्तन कराने वाले ने उसकी शादी कराने की बात कही थी। इसके साथ ही हिंदू समाज की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाने का भी दबाव बनाया था।
2 of 5
नितिन पंत से बनाया अली हसन।
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान उसको मुजफ्फरनगर के फुलत ले जाया गया और वहां से मेरठ में किसी अधिवक्ता के पास भेजा, जहां से शपथ पत्र बनवाकर दिया।
3 of 5
मामले की जानकारी देते बजरंग दल (हिंदुस्तान) के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज
- फोटो : amar ujala
इसके बाद सहारनपुर में उमाही गांव स्थित मदरसे में रखा गया, जहां से वह दो दिन पूर्व ही किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग आया।
4 of 5
सहारनपुर में धर्मांतरण का मामला।
- फोटो : amar ujala
इस मामले में निपुण भारद्वाज और बालाजी घाट के संचालक अतुल तुली ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। नितिन पंत का शुद्धिकरण कराकर उसे हिंदू धर्म में वापसी कराई जाएगी।
उधर, धर्मांतरण संबंधी सूची में नाम आने पर शीतलाखेड़ा गांव के प्रवीण कुमार ने पदयात्रा शुरू की है, जो छह अगस्त को सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली तक चलेगी। प्रवीण का कहना है कि धर्मांतरण की सूची में नाम आने और उनके साथ हो रही घटनाओं के कारण मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
5 of 5
सहारनपुर में धर्मांतरण का मामला।
- फोटो : amar ujala
मामले की जानकारी मिली है। घटना राजस्थान से जुड़ी है। तहरीर आने पर जांच कर राजस्थान पुलिस को अवगत कराया जाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई करेगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी