गोरखनाथ मंदिर के बाहर सिपाहियों पर जानलेना हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के तार देवबंद से भी जुड़े हैं। इस मामले में एटीएस ने थाना फतेहपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को भी उठाया है, जिससे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
गोरखपुर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी का देवबंद से भी कनेक्शन होने की बातें सामने आ रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से मैसेज वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुर्तजा देवबंद से ही गोरखपुर गया था।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
सूत्रों की मानें तो इस सूचना के बाद एटीएस ने देवबंद में डेरा डाल दिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच में जुट गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर में हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि यदि एटीएस यहां जांच करने आई है तो उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी एटीएस अपनी कार्रवाई की सूचना नहीं देती है।
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में हमला: मौके पर पहुंचे डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से मिले इनपुट के बाद एटीएस ने थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर से एक संदिग्ध युवक को मंगलवार की देर शाम हिरासत में लिया है, जिसे एटीएस अपने साथ लेकर चली गई। एटीएस की इस कार्रवाई की भनक स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं लगी। सूत्रों की माने तो मुर्तजा से संपर्क रखने के संदेह में संदिग्ध को एटीएस ने हिरासत में लिया है। पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई है।
5 of 5
एसएसपी आकाश तोमर
- फोटो : amar ujala
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि फतेहपुर गांव से एटीएस ने एक को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी है। युवक कौन है और उसका क्या कनेक्शन है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है।