फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rampur By-Election: कम मतदान पर आजम खां गुस्सा, बोले- घरों से ही नहीं निकले लोग, तस्वीरों में देखें रामपुर की वोटिंग

Fri, 24 Jun 2022 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rampur lok sabha by election Azam Khan angry over low voting said people did not come out of their homes
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खां ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन चाहता तो चुनाव निष्पक्ष हो सकता था लेकिन यहां एक-एक गली में पांच-पांच सौ पुलिस वाले खड़े कर दिए। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव है, जब मतदाताओं को घरों से निकलने ही नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मतदान में धांधली का आरोप भी लगाया।



रामपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव सीधे तौर पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने खुद अपने करीबी आसिम राजा को प्रत्याशी बनाने का एलान किया था लेकिन बृहस्पतिवार को हुए कम मतदान को लेकर आजम खां का गुस्सा साफ झलक गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को थानों में बंद कर दिया। मतदान प्रतिशत कम रहने के लिए सरकार और रामपुर जिला प्रशासन जिम्मेदार है। आजम खां के साथ उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने भी मतदान में धांधली का आरोप लगाया है। 

Rampur lok sabha by election Azam Khan angry over low voting said people did not come out of their homes
रामपुर में खाली पड़ा बूथ - फोटो : अमर उजाला

आजम ने कहा कि पुलिस कमियों ने लोगों को वोट डालने से रोका। इसकी शिकायतें मिलीं हैं। एक-एक गली में पांच-पांच सौ पुलिस वाले आकर खड़े हो गए। डर और दहशत की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पाए। इसीलिए रामपुर में मतदान कम हुआ है।


 
Rampur lok sabha by election Azam Khan angry over low voting said people did not come out of their homes
Rampur lok sabha by election - फोटो : अमर उजाला

आजम खां की पत्नी पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फात्मा ने कहा कि मैंने तो यहां पर विकास, भाईचारे के मुद्दे पर वोट दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत से यहां पर भाईचारा कायम होगा। रामपुर का पूरी तरह से विकास होगा। उनका आरोप है कि पुलिस के डर से वोटिंग बहुत कम हुई। पुलिस ने तो वोटिंग प्रक्रिया चलने नहीं दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur lok sabha by election Azam Khan angry over low voting said people did not come out of their homes
Rampur lok sabha by election - फोटो : अमर उजाला

आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने उपचुनाव में वोटिंग के बीच ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसे चुनाव से कोई फायदा नहीं। इसके साथ ही आजम खां ने आरोप लगाया कि रामपुर में वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी के समर्थकों तथा मतदाताओं को पुलिस ने थानों में ले जाकर पीटा। इससे वह लोग काफी डरे रहे। 


 
विज्ञापन
Rampur lok sabha by election Azam Khan angry over low voting said people did not come out of their homes
Rampur lok sabha by election - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मैं तो पूरी रात जागता रहा। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज थाना, कोतवाली थाना, सिविल लाइंस थाने में गए थे। गंज थानाध्यक्ष ने सबसे अभद्र व्यवहार किया, हिंसा भी की। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत कम हुआ तो प्रशासन इसका जिम्मेदार है। उन्होंने रातों-रात तबाही मचा दी। रामपुर में हर जगह जीप और सायरन की आवाजें थीं। पुलिसकर्मी लोगों को थाने ले जाकर पीटा। मैंने सुना है कि कुछ लोगों को पैसे भी दिए गए हैं। यह शर्मनाक है। आजम खां ने कहा कि हम अपने ही वतन में कितनी जिल्लत से जी रहे हैं, कितनी घृणा की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed