फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: थप्पड़ गर्ल के बाद अब आया चप्पल गर्ल का वीडियो, सरेआम की मनचले की पिटाई, लोग कर रहे तारीफ

Tue, 07 Sep 2021 10:09 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Sep 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Video of a Chappal Girl in Raebareilly goes viral after Lucknow Thappad girl case 
बीच चौराहे पर मनचले को पीटती युवती - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शिनी के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स 'चप्पल गर्ल' का नाम दे रहे हैं। हालांकि प्रियदर्शिनी की तरह इस बार इस घटना की निंदा नहीं की जा रही, बल्कि लोग चप्पल गर्ल की सराहना कर रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है। यहां जिले की एक बेटी ने सोमवार को कुछ ऐसा कर दिखाया जो दूसरी बेटियों के लिए नजीर बन गई। मोबाइल नंबर मांगने पर उसने एक सिरफिरे को न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं, मनचले को पीटने के बाद युवती ने उसे हिदायत भी दी कि दोबारा ऐसी हरकत की तो एफआईआर दर्ज करा देंगे। बीच चौराहे जिस तरह बेटी ने साहस का परिचय दिया, उसके सभी कायल हो गए। सभी ने बेटी की प्रशंसा की और कहा कि हर बेटी को इसी तरह मनचलों से मुकाबला करना चाहिए।

Video of a Chappal Girl in Raebareilly goes viral after Lucknow Thappad girl case 
बीच चौराहे पर मनचले को पीटती युवती - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास की रहने वाली करीब 15 वर्षीय ज्योति एक मामले में तारीख पर डलमऊ तहसील गई थी। बताते हैं कि उसके पिता का निधन हो चुका है। घर संभालने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। वह पैदल ही तहसील से घर जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य समुदाय का युवक उसके पास पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर न देने पर परेशान करने लगा।
 
Video of a Chappal Girl in Raebareilly goes viral after Lucknow Thappad girl case 
बीच चौराहे पर मनचले को पीटती युवती - फोटो : अमर उजाला
पहले तो बेटी ने उसे समझाया लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह आपा खो बैठी। घुरवारा चौराहा पर उसने चप्पल उतारा और युवक को पीटने लगी। अचानक बीच चौराहे पर युवक को पिटता देख लोग दंग रह गए। लोग पहुंचे तो बेटी का जवाब था कि युवक उसे परेशान कर रहा था। चंद कदम दूरी पर पुलिस थी लेकिन उन्हें बेटी के साथ हुई इस घटना की भनक तक नहीं लगी। बेटी की बात जानकर लोगों ने भी युवक को धमकाया, इस पर वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान सभी ने बेटी के साहस को सलाम किया और कहा कि हर बेटी को इसी तरह मनचलों को सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video of a Chappal Girl in Raebareilly goes viral after Lucknow Thappad girl case 
बीच चौराहे पर मनचले को पीटती युवती - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी रेखा सिंह का कहना है कि बेटियों को जागरूक करने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं को न्याय दिलाना है। वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि नंबरों पर फोन करके बेटियां और महिलाएं किसी भी समय मदद ले सकती हैं। महिलाएं शिक्षित बनें। अपने अधिकारों को जानें। डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें।
 
विज्ञापन
Video of a Chappal Girl in Raebareilly goes viral after Lucknow Thappad girl case 
घटना के बारे में बताती ज्योति - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से सिरफिरा युवक मोबाइल नंबर मांग रहा था। इस पर किशोरी ने युवक की पिटाई कर दी। यदि किशोरी की तरफ से कोई तहरीर दी जाएगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। बेटियां जागरूक बनें। किसी से डरें नहीं। पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय तत्पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed