फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: विदेश में रह रहे डॉक्टर के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, कमरे में अंतरंग मिले महिला और पुरुष

Fri, 18 Jun 2021 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jun 2021 09:07 AM IST
Highprofile sex racket exposed in Rae Bareli sex racket was running at doctor house he was living abroad
फाइल फोटो
यूपी के रायबरेली जिले में मिल एरिया थाना इलाके के जवाहर विहार मलिकमऊ में एक डॉक्टर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। मकान की देखभाल करने वाला युवक इस गोरखधंधे को संचालित कर रहा था। गुरुवार को सीओ व थानेदार ने मकान में छापा मारकर केयर टेकर संतोष कुमार और उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तलाशी में पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि जवाहर विहार मलिकमऊ में एक डॉक्टर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। डॉक्टर विदेश में रहते हैं। सूचना पर छापा मारा गया तो मौके से एक महिला मिली। साथ ही मौके से दो युवक पकड़े गए। थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के साहेमऊ निवासी संतोष कुमार, रायबरेली शहर के छोटा घोसियाना मलिकमऊ रोड निवासी मो. रईस अहमद को मौके से पकड़ा है। इनके पास से चार मोबाइल, 1260 रुपये की नकदी और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संतोष सेक्स रैकेट चला रहा था।

 
Highprofile sex racket exposed in Rae Bareli sex racket was running at doctor house he was living abroad
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
लखनऊ से आती थीं लड़कियां
जवाहर विहार मलिकमऊ में काफी अरसे से सेक्स रैकेट चल रहा था। लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। स्थानीय लोग इसका विरोध करते थे, पर आरोपियों को लोगों की नाराजगी का कोई फर्क नहीं पड़ता था।
 
Highprofile sex racket exposed in Rae Bareli sex racket was running at doctor house he was living abroad
फाइल फोटो
बताते हैं कि यहां रायबरेली के अलावा लखनऊ से भी लड़कियां यहां आती थीं, जो सैक्स रैकेट में लिप्त थीं। हिरासत में ली गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की सूचना पर पुलिस ने तेजी दिखाई तो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।
 
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in Rae Bareli sex racket was running at doctor house he was living abroad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जवाहर विहार मलिकमऊ निवासी एक डॉक्टर विदेश रहते हैं। यहां पर सिर्फ उनका मकान बना है। पकड़ा गया आरोपी संतोष कुमार डॉक्टर का केयर टेकर है। संतोष ही डॉक्टर के मकान व जमीन की देखभाल करता है।
 
Highprofile sex racket exposed in Rae Bareli sex racket was running at doctor house he was living abroad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मकान की देखभाल की आड़ में वह सेक्स रैकेट चला रहा था। सेक्स रैकेट के पीछे अन्य किन-किन लोगों का हाथ है, इसकी पड़ताल कराई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed