फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी हत्याकांड में नया ट्विस्ट: पूनम और चंदन के रिश्ते से वाकिफ था सुनील, पत्नी की वजह से मारा गया; बड़ा दावा

Mon, 07 Oct 2024 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Amethi murder case New twist Sunil was aware of Poonam and Chandan relationship
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमेठी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिवार की हत्या करने वाले चंदन वर्मा और पूनम के संबंधों पर बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षक सुनील की मामी ने उनकी पत्नी व आरोपी चंदन के बीच संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को शिक्षक की मामी चंद्रकली ने कहा कि सुनील तो बेकसूर था, वह तो पूनम के चक्कर में मारा गया। 


चंद्रकली का कहना है कि सुनील पूनम और चंदन के रिश्ते से वाकिफ था, लेकिन पत्नी के प्रति लगाव से वह पूनम के कहने पर ही फैसला लेता था। उन्होंने बताया कि सुनील 15 दिन पहले घर आए थे तो कुछ काम करवाया था। जाते समय अपनी अम्मा से कहा था कि नवरात्र में घर आऊंगा तो पानी का बोर भी करा दूंगा। उन्होंने कहा कि सुनील बहुत गंभीर रहते थे। पूनम अक्सर फोन पर किसी से बात किया करती थी, जिसे लेकर शिक्षक सुनील तनाव में रहते थे।
 
Amethi murder case New twist Sunil was aware of Poonam and Chandan relationship
आरोपी चंदन - फोटो : अमर उजाला
लालगंज से जुड़े चंदन के तार
वहीं, जानकारी सामने आई है कि शिक्षक, पत्नी और दों बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा के तार लालगंज कस्बे में रहने वाले शातिर अपराधियों से भी जुड़े थे। अमेठी एसओजी टीम ने लालगंज के छह शातिरों को हिरासत में लेने के बाद रायबरेली पुलिस के सुपुर्द किया है।

पकड़े गए शातिरों में अन्नू डीजे और उसके दोस्त निक्की उर्फ अनुराग का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अन्नू डीजे ने ही चंदन को मुंगेर की पिस्टल दी थी। इन लोगों की निशानदेही पर आठ से 10 अवैध असलहे बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अफसर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
 
Amethi murder case New twist Sunil was aware of Poonam and Chandan relationship
गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार देर शाम हुए हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई थी। चंदन को यह पिस्टल किसने दी, इसकी जांच रायबरेली व अमेठी पुलिस कर रही थी। इस क्रम में एसओजी अमेठी ने शुक्रवार रात लालगंज पहुंचकर चंदन के छह मददगारों को हिरासत में ले लिया।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि निक्की ने पिस्टल की खरीदारी और अन्नू डीजे ने इसे चंदन को दिया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर असलहा तस्करों का एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi murder case New twist Sunil was aware of Poonam and Chandan relationship
आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
अब पुलिस का पूरा फोकस सुबूत जुटाने पर है। सूत्रों के अनुसार दीपक सोनी के जरिये पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। घटना के समय चंदन ने उसी के यहां बाइक खड़ी की थी। बाइक खड़ी करने के कितनी देर बाद वह लौटा और किस हाल में लौटा, घटना को उसने कितनी देर में अंजाम दिया, ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
Amethi murder case New twist Sunil was aware of Poonam and Chandan relationship
शिक्षक के परिवार से मिली आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
अमेठी हत्याकांड: आयोग की टीम के सामने छलका पिता का दर्द
अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक व परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम मृतक शिक्षक के घर सुदामापुर पहुंची। टीम ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने टीम से न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही अपनी समस्याएं भी बताईं। टीम करीब 50 मिनट तक गांव में रही। इस दौरान रायबरेली सदर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे की भी जानकारी ली।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed