Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaushambi: अंग्रेजी व देशी शराब के दो सेल्समैन की हत्या

Fri, 24 Jul 2020 07:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Two sellers of English and country liquor murdered
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी

बदमाशों ने गुरुवार रात कोखराज कोतवाली से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के दो सेल्समैनों की हत्या कर दी। एक को सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर मौत के घाट उतारा तो दूसरे की संभवत: तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।

Trending Videos
Two sellers of English and country liquor murdered
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
कोखराज कोतवाली के समीप स्थित एक मकान में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें हैं। सैनी इलाके के निहालपुरा गांव का राजेंद्र जायसवाल (45) पुत्र मेवालाल इंग्लिश तो अकबरपुर सिपाह गांव का शिवप्रकाश तिवारी (50) पुत्र केदारनाथ देशी मदिरा की दुकान का सेल्समैन था।
Two sellers of English and country liquor murdered
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी

गुरुवार रात दुकान बंद कर दोनों बरामदे में चारपाई पर सो गए। इस दौरान राजेंन्द्र को सिर पर किसी भारी चीज से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं माना जा रहा है कि शिवप्रकाश की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two sellers of English and country liquor murdered
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी

वारदात की जानकारी पर एसपी अभिनंदन फोर्स तथा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मामले में राजेंद्र के बेटे अनुज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Two sellers of English and country liquor murdered
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाश लूटपाट के इरादे से नहीं आए थे। रंजिशन ही वारदात को अंजाम दिया गया है। खुलासे के लिए एसओजी व तीन अन्य टीमों को लगाया गया है। जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।
अभिनंदन-एसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed