फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : राजा भैया व भानवी के एक होने की उम्मीदों को लगा झटका, राजा और रानी के बीच वो की चर्चा जोरों पर...

Sat, 05 Aug 2023 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

Raja Bhaiya Bhawani Singh News : राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh
विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, भानवी सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी सिंह के एक होने की उम्मीद देख रहे लोगों को झटका लगा है। उनके बीच दूरी बढ़ती ही जा रही है। इससे राजा भैया समर्थकों में निराशा है। भानवी सिंह की तरफ से दाखिल जवाब में राजा भैया के दूसरी महिलाओं से संबंध का भी पक्ष रखा गया है। चारित्रिक आरोप की वजहों को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।



राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इनकार कर दिया है। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह से रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी।

hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh
विधायक राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

कई साल से अलग रह रहे हैं दोनों

दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। यह मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी के बीच अलगाव की खबर ने समर्थकों को विचलित कर दिया था। राजा भैया समर्थक दोनों के फिर से एक होने की उम्मीद लगाए थे। यहां तक कि लोगों ने राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के लिए भी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अब कोर्ट में भानवी सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाया है। जिससे राजा भैया समर्थकों की उम्मीदों को झटका लगा है।

hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh
भानवी सिंह और विधायक राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

28 साल पहले हुई थी राजा भैया व भानवी की शादी

राजा भैया और भानवी की शादी 17 फरवरी 1995 में हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी, भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के चार बच्चे हैं। 1996 में भानवी ने बेटी को जन्म दिया, 1997 में दूसरी बेटी का जन्म हुआ। 2003 में दो जुड़वां बेटों को जन्म हुआ। दो जुड़वां बेटे शिवराज सिंह, बृजराज सिंह और बेटियां राधावी व बृजेश्वरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh
राजाभैया और भानवी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

तीसरे नंबर की बहन हैं भानवी

भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई। बाद में लखनऊ में शिक्षा हासिल की थीं।

विज्ञापन
hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया। - फोटो : प्रयागराज

मनोरोगी जैसा करती थीं व्यवहार

पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने कहा कि भाभी भानवी परिवार व नौकरों के साथ मनोरोगी जैसा व्यवहार करती थीं।

राजा भैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि राजा भैया ने एक साल पहले दिल्ली की कोर्ट में तलाक के लिए वाद दायर किया। कोर्ट से कई बार जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा गया। मगर सही समय पर जवाब नहीं दिया गया। इतने दिनों बाद उन्हें अपने उत्पीड़न व दूसरे आरोपों की बात याद आई। राजा भैया के एक आदेश पर अपनी सारी संपत्ति दे सकते हैं। जो भी उनके पास है, वह सब राजा भैया का ही दिया है।

यहां तक कि महल में काम करने वाले नौकरों को खाना तक नहीं दिया जाता था। भैया के पहुंचने पर सभी को भोजन समेत अन्य सुविधाएं मिलती थीं। खुद मायके में अपनी मां के साथ इनका बर्ताव कैसा रहा। यह उनके परिवार के लोग बेहतर जानते हैं। उनके पास भी कई आॅडियो हैं। जो समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ सालों से उनका व्यवहार मनाेरोगी की तरह हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed