{"_id":"5e78f0cc8ebc3e735433b0da","slug":"coronavirus-border-seal-going-to-prayagraj-police-guard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: प्रयागराज जाने वाली सीमा सील, पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: प्रयागराज जाने वाली सीमा सील, पुलिस का पहरा
Mon, 23 Mar 2020 10:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
.देल्हुपुर के समीप प्रयागराज की सीमा से लोगों को लौटाती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज जाने वाली सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्य मार्गों के अलावा दूसरे रास्तों पर भी पुलिस की नजर रही। हाईवे पर वाहनों के रोके जाने से लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस की नजर गांव की पगडंडियों से होकर जाने वाले रास्तों पर भी रही। यदि कोई जबरन अनावश्यक प्रयागराज की सीमा में मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
2 of 4
प्रयागराज सीमा में प्रवेश रोकने को तैनात हथिगवां पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
प्रयागराज जनपद के लाक डाउन होने के प्रभाव से बेल्हा भी अछूता नहीं रहा। प्रयागराज जाने वाले सभी मार्गों पर सोमवार की सुबह से ही पुलिस का पहरा लग गया। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग में देल्हूपुर, छितपालगढ़, कटरागुलाबसिंह, शेखूपुर, प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग के लालगोपालगंज की सीमा पर पुलिस मुस्तैद रही। बाइक सवार हो या माल वाहक वाहन सभी को रोका जा रहा था।
3 of 4
.रानीगंज के मुआर अधारगंज में प्रयागराज जाने से लोगों को रोकने के लिए तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
बिना जरूरी काम के तफरीह करने के लिए जा रहे बाइक सवार लोगों को पुलिस सबक भी सिखाती रही। वाहनों के रोके जाने से देल्हूपुर में ट्रक, कार खड़ी रहीं। यही हाल हथिगवां पुलिस भी अपनी सीमा पर करती रही। रानीगंज पुलिस भी मुआर अधारगंज नहर फाटक के पास लोगोें को प्रयागराज जाने से रोकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेठवारा के नारायणगंज बाजार में तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
बाइक सवार महताब, दीपक, मिथुन समेत अन्य लोगों को लौटाने के साथ ही सभी की तलाशी ली गई। जिले की सीमा पर मुंबई , गुजरात से आने वाले लोगों को लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज की ओर उन्हें ही जाने दिया जाएगा। जिन लोगों के लिए शासन की गाइडलाइन मिली है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ आने वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।