पीलीभीत में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश में एक बार फिर नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई। दो घंटे की बारिश से शहर की तमाम सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले उफना गए, जिससे मकानों और दुकानों समेत सरकारी भवनों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट दोबारा नालों में समा गई। ऐसे में शहर के अधिकांश नाले चोक होने की स्थिति में दोबारा पहुंच गए।
Weather: पीलीभीत में मूसलाधार बारिश... तालाब में तब्दील हुआ शहर, जिला सहकारी बैंक में भी भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन