फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Tiger Attack: महिला को खा गया बाघ... ताबड़तोड़ हमलों से दहशत, 65 दिन में सातवीं मौत; लोगों में आक्रोश

Thu, 17 Jul 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

Tiger killed woman in Pilibhit: पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पांच किलीमीटर के दायरे में बाघ ने ताबड़तोड़ हमले किए। इससे एक महिला की मौत हो गई। उसका शव अधखाया शव खेत से बरामद हुआ। बाघ के हमले से किशोर व एक अन्य महिला घायल हुई है। 

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Attack Claims 7th Life in 65 Days Woman Killed Panic Among Villagers
पीलीभीत में बाघ ने मचाया आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में कई दिनों से न्यूरिया थाना क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे के अंतराल में पांच किलोमीटर दायरे में दो महिलाओं और एक किशोर पर हमला किया। इसमें खेत में घास काट रही गांव मंडरिया निवासी कृष्णा देवी (50) पत्नी कालीचरण को बाघ करीब 20 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया और मार डाला। घायल किशोर और एक अन्य महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ के हमले की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। महिला का शव नहीं उठने दिया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। 24 घंटे में बाघ पकड़वाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। यहां बता दें कि जिले में 65 दिन में बाघ के हमले से यह सातवीं मौत है। 



यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों ने मचाया आतंक: दो घंटे में तीन हमले... महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने लड़कर बचाई अपनी जान

Pilibhit Tiger Attack Claims 7th Life in 65 Days Woman Killed Panic Among Villagers
सहजनिया में सड़क पर पड़ी घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सहजनिया में महिला को किया घायल 
बाघ ने सुबह करीब 6:30 बजे सहजनिया गांव निवासी मीना (50) पत्नी कालीचरन पर हमला कर दिया। वह खेत में भिंडी तोड़ने जा रही थीं। तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले में मीना गंभीर घायल हो गईं। उनकी पीठ और गर्दन के पास गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

Pilibhit Tiger Attack Claims 7th Life in 65 Days Woman Killed Panic Among Villagers
बाघ के हमले में घायल किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद बाघ पड़ोस के अनवरगंज से होकर मंडरिया गांव की सीमा में पहुंच गया। करीब आठ बजे बाघ ने मंडरिया गांव निवासी नीलेश (17 वर्ष) पुत्र केशव पर हमला कर घायल कर दिया। नीलेश के हाथ चलाने और शोर-शराबा करने पर बाघ उसे छोड़कर आगे की ओर निकल गया। नीलेश को भी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Tiger Attack Claims 7th Life in 65 Days Woman Killed Panic Among Villagers
सड़क पर बाघ (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब आधे घंटे बाद बाघ ने मंडरिया गांव की ही कृष्णादेवी (55) पत्नी कालीचरन को घास काटते समय दबोच लिया। करीब 20 मीटर दूर दूसरे गन्ने के खेत में खींच ले जाकर शरीर के नीचे के भाग को खा गया। महिला की मौत की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों में आक्रोश पनप गया। 
विज्ञापन
Pilibhit Tiger Attack Claims 7th Life in 65 Days Woman Killed Panic Among Villagers
ग्रामीणों को समझाते एसपी व विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव, एएसपी विक्रम दहिया समेत करीब पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने तक शव उठने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रशासनिक और वन विभाग के अफसरों से बात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed