पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन खलिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम से हमला किया था। इसके बाद तीनों पूरनपुर क्षेत्र में आकर छिप गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे यहां हरदाई ब्रांच नहर के समीप हुई मुठभेड़ में तीनों मारे गए। मुठभेड़ में यूपी पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन किलोमीटर का एरिया सील कर दिया। गहनता से जांच पड़ताल की। मारे गए आतंकियों के पास दो एके-47, दो विदेशी पिस्टल और पूरनपुर से चुराई गई बाइक बरामद हुई है।
Pilibhit Encounter: एके-47, विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस... ऐसे हुआ एनकाउंटर; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:01 PM IST
सार
Pilibhit Encounter News: पीलीभीत के पूरनपुर में मारे गए तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। इन तीनों ने वहां पुलिस चौकी पर हमला किया था। इसके बाद पूरनपुर में आकर छिपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन