फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत के चार घंटे: पीलीभीत शहर के बीचों-बीच जूता शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 03 Apr 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:38 PM IST
सार

Pilibhit Fire News:  पीलीभीत में बृहस्पतिवार दोपहर को शहर के बीचों-बीच शोरूम में आग लगने से चार घंटे तक दहशत फैली रही। आग का विकराल रूप देख आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
massive fire broke out in shoe showroom in Pilibhit city
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत शहर के बीचों-बीच जेपी मार्ग के किनारे स्थित जूता के शोरूम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम भी चपेट में आ गया। बीच बाजार ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यहां से गुजर रहे वाहनों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया। फायर ब्रिगेड की जिले से तीन व बरेली से दो गाड़ियां बुलाई गईं। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। 



ये भी पढ़ें- 'मुझे छूना नहीं...मैं किसी और की': सुहागरात पर बीवी की बात सुन शौहर के उड़े होश, पुलिस से बोला- मुझे बचा लें

कोतवाली क्षेत्र में सुनहरी मस्जिद चौराहे के निकट रिलैक्सो का जूते-चप्पलों का शोरूम है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10:30 बजे मैनेजर मनोज कुमार और अन्य कर्मचारियों ने जब शटर खोला तो अंदर धुआं उठता दिखा। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर डायल 112 के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 

massive fire broke out in shoe showroom in Pilibhit city
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आग की विकराल स्थिति देख बीसलपुर और पूरनपुर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, मगर आग पर फिर भी काबू नहीं पाया जा सका। थोड़ी ही देर में आग ने पीछे स्थित गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद बरेली के नवाबगंज से फायर ब्रिगेड की दो अन्य गाड़ियां बुलाई गईं। पड़ोस की दुकान की दीवार तोड़कर पाइप लाइन डाली गई। पांच गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल राजीव कुमार सिंह भी मौके पर नजर बनाए रहे।

massive fire broke out in shoe showroom in Pilibhit city
लोगों को दूर हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आसमान में धुएं का गुबार, बंद कराए आसपास के शोरूम
शोरूम से उठ रहे धुएं के गुबार को देख आसपास के लोग सहम गए। करीब सौ मीटर दायरे में काला धुआं छा गया। यह देख आसपास स्थित ज्वेलर्स समेत अन्य शोरूम भी बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
massive fire broke out in shoe showroom in Pilibhit city
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शोरूम का लिंटर चटका, राख हुआ सामान
करीब चार घंटे तक आग का गोला बने शोरूम का लिंटर चटक गया। दीवारें काली पड़ गईं। शोरूम और गोदाम के फर्नीचर के साथ ही यहां रखा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके अलावा तीन एसी भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
massive fire broke out in shoe showroom in Pilibhit city
दीवार तोड़कर डाला गया पानी - फोटो : अमर उजाला

बिजली की लाइन भी चपेट में आई
शोरूम में लगी आग की लपटें बाहर तक निकल रही थीं। शोरूम के पास से गुजर रही बिजली की लाइन भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति को देख आपूर्ति को बंद कराया गया। चार घंटे बाद आग बुझी तब बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed