फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाथ-पैर और सिर किए धड़ से अलग, पहले किया ये काम फिर शव के किए छह टुकड़े', सागर हत्याकांड की सनसनीखेज कहानी

Mon, 17 Mar 2025 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 01:07 PM IST
सार

Pilibhit Crime News: सागर हत्याकांड में सनसनीखेज कहानी सामने आई है। कातिलों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने पहले हत्या कर शव फेंका, फिर दोबारा जाकर किए शव के छह टुकड़े कर दिए। 

विज्ञापन
Pilibhit Sagar Murder Case Accused first killed and threw body then went back and cut body into six pieces
Pilibhit Sagar Murder - फोटो : अमर उजाला
Murder In Pilibhit Crime News:पीलीभीत के बिथरा गांव के पूरनलाल उर्फ सागर की हत्या के बाद शव के बर्बरता से टुकड़े करने की घटना में चौथा नाम भी सामने आया है। पुलिस की टीमें चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। आरोपियों ने बताया कि गला दबाने से मौत के बाद पूरनलाल के शव को पुल के नीचे ले जाकर फेंक आए। गांव लौटने पर दोबारा योजना बनाकर पहुंचे और शरीर के छह टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंका।


न्यूरिया के बिथरा गांव में 10 मार्च की रात को घर से जाने के बाद अगवा हुए पूरनलाल उर्फ सागर (16) पुत्र रामबहादुर का पांचवें दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे न्यूरिया क्षेत्र के मडरिया गांव के निकट रोहतनिया पुल के नीचे शव मिला था। 
Pilibhit Sagar Murder Case Accused first killed and threw body then went back and cut body into six pieces
मृतक के घर पुलिस और गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
शव के मिले थे छह टुकड़े
बोरे में बंद शव को बाहर निकालने पर शरीर के छह टुकड़े मिले थे। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने अफसरों के साथ मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं गईं। परिजनों ने गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में पूरनलाल के पिता रामबहादुर की ओर से 12 मार्च को न्यूरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपियों के नाम शामिल कर हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में शनिवार को पुलिस ने बिथरा गांव के बॉबी, शिवम और अमरिया के कैमोर गांव के प्रमोद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। 

 
Pilibhit Sagar Murder Case Accused first killed and threw body then went back and cut body into six pieces
पूरनलाल उर्फ सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शव को बाइक से लाए और रोहतनिया पुल के पास फेंका
हत्या में प्रयुक्त बंका और एक बाइक भी बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 मार्च को तीनों ने जमकर शराब पी। रात करीब 11 बजे पूरनलाल घर से निकलकर जाता हुआ दिखा। इसपर आरोपियों ने मारपीट करने का इरादा बनाकर उसे पकड़ लिया। गांव के बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की। इस दौरान गला दबाने से उसकी मौत हो गई। इसपर आरोपी शव को बाइक से रोहतनिया पुल के पास ले गए और फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Sagar Murder Case Accused first killed and threw body then went back and cut body into six pieces
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शव को बर्बरता के साथ काटा
वहीं, शव को पुल के नीचे फेंककर गांव लौटने के बाद हत्या के बारे में शिवम को बताया। इसपर चार लोगों ने उसको काटने की योजना बनाई। बॉबी बकरे, मुर्गे काटने का काम करता था। रात को ही चारों आरोपी दोबारा पुल के नीचे पहुंचे और शव को बर्बरता के साथ काटा। हाथ, पैर, सिर को अलग-अलग कर टुकड़ों को बोरे में बंद कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी घर आ गए।

 
विज्ञापन
Pilibhit Sagar Murder Case Accused first killed and threw body then went back and cut body into six pieces
पोस्टमार्टम हाउस पर लोग - फोटो : अमर उजाला
गला दबाने और अधिक खून बहने की हुई थी पूरनलाल की मौत
मृतक पूरनलाल के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। शव का शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पुलिस प्रकाश में आए चौथे आरोपी को पकड़ने के प्रयासों में जुटी है। चौथा आरोपी भी बिथरा गांव का बताया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed