फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी दो मकानों की छत, बच्ची समेत तीन की मौत, एक दर्जन लोग घायल, तस्वीरें

Fri, 30 Jul 2021 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jul 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP News: Two house roofs fall during rain and three died and 11 people injured and see photos
भरभराकर गिरी मकान की छत। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बारिश के दौरान दो मकानों की छत गिर गई। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं एक हादसे में एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसके हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।



हादसा - 1
बुढ़ाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में गुरुवार देर रात अकरम के मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान के अंदर सो रहे अकरम, उसकी पत्नी रेशमा, बच्चे जुनैद, ईशा, रिहान, आयशा व आलिया घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया है। 

हादसा - 2
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान इम्तियाज का कच्चा मकान गिर गया और मलबे में दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाली तीनों महिलाएं इम्तियाज की रिश्तेदार हैं। उधर, बिजनौर के गांव कल्हेड़ी में एक मकान की दीवार गिर गई, इसके मलबे में दबकर गांव मुबारिकपुर निवासी सुरेश की मौत हो गई।  

UP News: Two house roofs fall during rain and three died and 11 people injured and see photos
हादसे में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर में हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और इस हादसे में जुबैदा (35) पत्नी खुरगान निवासी गांव गगसौना, थाना फलावदा मेरठ, इनकी बेटी अलीशा (12) और मीना (70) पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हुई है। वहीं इम्तियाज (45), उसकी पत्नी सायरा (40), बेटी नगमा (21) और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। 

UP News: Two house roofs fall during rain and three died and 11 people injured and see photos
मकान की छत गिरी। - फोटो : amar ujala

बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा बीमार थी और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबैदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव आई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two house roofs fall during rain and three died and 11 people injured and see photos
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी और यह सभी बैठकर बात कर रहे थे, इस दौरान मकान की छत गिर गई। छत गिरने से ये सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इन्हें मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
UP News: Two house roofs fall during rain and three died and 11 people injured and see photos
अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा अलीशा की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मचा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed