सज गए सारे धाम: रोशनी से जगमगाया मुजफ्फरनगर, 527 धार्मिक स्थलों पर की गई सजावट, आ रहे हैं श्रीराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी...पूरे दिन डीजे पर गांव-गांव में धुन बजती रही। घरों में सफाई की गई। मंदिरों को सजाया गया। देहात एवं नगर में दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी की गई। शिव चौक से राम शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाआरती में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहेंगे। मकानों को रंगीन झालरों से सजाया गया। दूधली, कुटेसरा, दहचंद, पावटी, पीपलशाह आदि में मंदिरों में कार्यक्रमों को भव्य बनाने में ग्रामीण जुटे रहे।
मंदिर सजे, निमंत्रण पद यात्रा निकली
रविवार को ही श्रीराम भक्तों ने जानसठ कस्बे के सभी मंदिरों को सजाया। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली। अध्यक्ष रेशू गोयल, सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक अरविंद पाराशर, मुकेश शर्मा, राजू गोयल, जय नारायण भेटवाल, चुनमुन गोयल, दीपक सैनी, चिराग गोयल उपस्थित रहे।