फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत में नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- चौधरी अजीत सिंह को हराकर हुई भूल

Fri, 29 Jan 2021 07:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Naresh Tikait said in the mahapanchayat that it was mistake to defeat Chaudhary Ajit Singh in the Lok Sabha elections
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुई महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा चौधरी अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में हराना हमारी भूल थी। हम झूठ नहीं बोलते हम दोषी हैं। टिकैत ने कहा इस परिवार ने हमेशा किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है, आगे से ऐसी गलती ना करियो।

Naresh Tikait said in the mahapanchayat that it was mistake to defeat Chaudhary Ajit Singh in the Lok Sabha elections
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत: महापंचायत में बोलते चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार से टकराने की हिम्मत केवल भाकियू ही कर सकती है, कोई मुगालता पाल के देख लो, आज  शर्म के मारे भाजपा नेता अपनी गाड़ी पर झंडा लगाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गाजीपुर का धरना जारी रहने की घोषणा करते हुए किसानों से शनिवार से गाजीपुर धरने में पहुंचने का आह्वान किया।

Naresh Tikait said in the mahapanchayat that it was mistake to defeat Chaudhary Ajit Singh in the Lok Sabha elections
महापंचायत में पहुंचे सैकड़ों किसान - फोटो : अमर उजाला

शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के दौरान सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। जनपद के अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही देहात क्षेत्र से भी फोर्स को मुख्यालय पर बुलाया गया था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी और डीएम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naresh Tikait said in the mahapanchayat that it was mistake to defeat Chaudhary Ajit Singh in the Lok Sabha elections
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह से पूरे शहर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसमें पुलिस लाइन से दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ ही तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरआरएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई। वहीं, देहात क्षेत्र से भी थाना प्रभारियों को मय फोर्स के शहर में ही बुला लिया गया था। सुबह से ही एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी लगातार ड्यूटी चेक करते रहे। दोपहर के समय सहारनपुर मंडल के कमिश्नर एवी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी मुख्यालय पर पहुंच गए। एसएसपी और डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। महापंचायत पूरी होने तक अफसर जिले में ही मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
Naresh Tikait said in the mahapanchayat that it was mistake to defeat Chaudhary Ajit Singh in the Lok Sabha elections
मौके पर पहुंचे डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

पल पल की जानकारी लेता रहा शासन
भाकियू की महापंचायत पर शासन की पूरी नजर रही। लखनऊ में बैठे अधिकारी भी लगातार स्थानीय पुलिस-प्रशासन से अपडेट लेते रहे। खुफिया विभाग के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो के कर्मचारी लगातार शहर के हाल से आलाकमान को अवगत कराते रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed