फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संपत्तियों को ढहा रहा योगी का बुलडोजर: पूर्व प्रधान के कब्जे से मुक्त कराई भूमि, देखें बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2022 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Officers have attached illegal land of former village head by bulldozer see photos
अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अवैध संपत्तियों पर सीएम योगी का बुलडोजर खूब दौड़ रहा है। अवैध संपत्तियों को अपराधियों के कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। ऐसे में उन पीड़ित लोगों को भी फायदा मिल रहा है, जिनकी जमीन को अपराधियों ने दबंगई के चलते कब्जा रखा था। इसलिए योगी का बुलडोजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।   



ग्राम सभा की बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया हुआ था। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल को साथ लेकर अवैध निर्माण गिरवा दिया। ग्राम सभा की बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarnagar News: Officers have attached illegal land of former village head by bulldozer see photos
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

ग्राम हसैनपुर कलां के पूर्व प्रधान शाहनवाज उर्फ इच्ची और उसके भाई जकाउल्ला ने ग्राम सभा की 800 वर्गमीटर बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया हुआ था। 

Muzaffarnagar News: Officers have attached illegal land of former village head by bulldozer see photos
अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

वहीं उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने बताया कि शासन की नीति व निर्देशों के अनुसार वे राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल को साथ लेकर मंगलवार को गांव हुसैनपुर कलां पहुंचे। इस दौरान टीम ने जेसीबी मशीन से ग्राम सभा की बंजर भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। ग्राम सभा की 800 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Officers have attached illegal land of former village head by bulldozer see photos
अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा इस बंजर भूमि पर कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। वर्ष 2017 में भी ग्राम सभा की बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया था। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा इस भूमि पर कब्जा करके फिर अवैध निर्माण कर लिया गया था। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ विनय गौतम भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Officers have attached illegal land of former village head by bulldozer see photos
भूमि को कब्जा मुक्त कराया। - फोटो : amar ujala

तालाब से अवैध कब्जा हटाया 
खतौली क्षेत्र के दूधली गांव में स्थित तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम जीत सिंह राय से की गई थी। मंगलवार को एसडीएम पुलिस टीम को साथ लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने वहां पर जेबीसी से तालाब भी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। तहसीलदार आरती यादव, कानूनगो बबलू कुमार मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed