इजराइल में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू की कामयाबी में योग और ध्यान की सबसे अधिक भूमिका है। मुजफ्फरनगर शहर के योग गुरु डॉ. अमृत राज से संधू ने योग सीखा। आखिरी राउंड में जाने से पहले भी बातचीत हुई।
ऋषिकेश में योग सिखाने वाले डॉ. अमृत राज शहर के आर्य समाज रोड के रहने वाले हैं। उनके पिता डॉ. राकेश अग्रवाल और भाई डॉ. अर्जुन राज भी योग और चिकित्सा जगत से जुड़े हैं। डॉ. अमृत राज ने बताया कि हरनाज संधू ने उनसे योग और ध्यान की कक्षाएं लीं। इजराइल जाने के बाद भी ध्यान को लेकर बातें हुईं। संधू की कामयाबी पर उन्हें खुशी है।
2 of 5
क्लास में योग करती हरनाज संधू।
- फोटो : amar ujala
लक्ष्य से नहीं भटकती संधू
डॉ. अमृत राज ने बताया कि हरनाज अपना लक्ष्य तय कर मेहनत करती हैं। कक्षाओं में भी उन्हें जो बताया गया, उसे पूरा किया। उसने कोई बहाना नहीं बनाया और कोई क्लास मिस नहीं की।
3 of 5
हरनाज संधू के गुरु डॉ. अमृत राज।
- फोटो : amar ujala
योग गुरु डॉ. अमृत राज ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भी वर्चुअल तरीके से क्लास हुई, जिसमें वह हमेशा हाजिर रहीं।
4 of 5
हरनाज संधू
- फोटो : सोशल मीडिया
सात्विक भोजन और वाहे गुरु पर भरोसा
हरनाज सात्विक भोजन करती हैं। बड़ों का आशीर्वाद उनके लिए अहम है। सुबह जल्दी उठती हैं। सोशल मीडिया का कम प्रयोग करती हैं। रोज अपनी अच्छी आदतों को बढ़ाने पर जोर देती हैं। सबसे खास बात यह है कि वह वाहे गुरु पर अटूट भरोसा करती हैं।
5 of 5
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
चेहरे का आभूषण होती हैं हंसी
योग गुरु ने कहा कि उनका परिवार युवाओं को हंसने के लिए प्रेरित करता है। हंसी चेहरे का आभूषण होती है। दूसरों को माफ करना सीखें।