फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: साढ़े चार साल की इस मासूम के आगे अच्छे-अच्छे दिमाग वाले मान लेते हैं हार, जानिए क्या किया कमाल

Tue, 16 Mar 2021 05:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know about Zakia Hayat, read the full story
जकिया हयात। - फोटो : अमर उजाला

उम्र महज साढ़े चार साल और याददाश्त हैरान करने वाली। मुजफ्फरनगर के सूजडू में नानी के घर आई जकिया हयात सभी के बीच चर्चा का विषय बनी है। आसपास के लोग जकिया हयात के कायल हो गए हैं।

Muzaffarnagar News: Do you know about Zakia Hayat, read the full story
जकिया हयात। - फोटो : अमर उजाला

कौटिल्य के बाद अब जकिया हयात की याददाश्त का हर कोई मुरीद है। महज साढे़ चार साल की बच्ची को देश-विदेश की पूरी जानकारी है। यही नहीं सामान्य ज्ञान से जुड़ी सारी जानकारी याद है। 

Muzaffarnagar News: Do you know about Zakia Hayat, read the full story
जकिया हयात। - फोटो : अमर उजाला

जकिया हयात का कोरोना के कारण पिछले वर्ष स्कूल में प्रवेश नहीं हो पाया था। इस बार वह स्कूल जाएगी। कुछ बच्चों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है और वो जो एक बार सुन ले तो जल्दी भूलते नहीं, मानो सबकुछ उनके दिमाग पर लिख सा गया होता है। जकिया हयात भी ऐसी ही अनोखी बेटी है। जकिया हयात अपने नाना साबिर राणा और नानी तमन्ना के पास आई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know about Zakia Hayat, read the full story
जकिया हयात। - फोटो : अमर उजाला

जकिया के पिता मशकूर हयात मेरठ के खरखौदा ब्लॉक की बीआरसी पर कार्यालय सहायक हैं। मशकूर की दो बेटियां हैं। जकिया हयात और मायरा। मां ने बीए किया है वह गृहिणी हैं। जकिया के माता-पिता रोजाना सामान्य ज्ञान के छह प्रश्न पढ़ाते हैं। दिनभर वह इन्हें दोहराती है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know about Zakia Hayat, read the full story
जकिया हयात। - फोटो : अमर उजाला

एक वर्ष के अंदर जकिया को तमाम देशों की राजधानी, उत्तर प्रदेश के जनपद, विभिन्न चीजों के आविष्कार, विभिन्न वंश और युद्ध, राष्ट्रपति, देश के तमाम प्रधानमंत्रियों के नाम और धर्म समेत कई अन्य जानकारी हो चुकी है। जकिया हयात का दिमाग इतना तेज है कि सवाल करते ही वह इसका जवाब दे देती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed