फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी थी 1990 की यादें: नेताजी और बाबा टिकैत का दोस्ताना, कभी भूल न पाएगा जमाना,देखें जिले से जुड़ी खास तस्वीरें

Mon, 10 Oct 2022 08:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Oct 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: memories of Mulayam Singh Yadav and Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala

किसानों के हक में हर क्षण संघर्ष के लिए तैयार भाकियू सुप्रीमो चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के प्रति मुलायम सिंह यादव का रुख हमेशा दोस्ताना रहा। चाहे वह सूबे के सीएम रहे हों या विपक्ष की भूमिका में, उन्होंने बाबा टिकैत को बेहद गंभीरता से सुना और किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर सहमति जताई। 



भाकियू के संस्थापक चौधरी टिकैत से वैसे तो देश के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों की उठापटक रही, लेकिन मुलायम सिंह यादव को लेकर उनका रुख कभी कड़क नहीं रहा। जब भी दोनों मिले तो गहरी आत्मीयता दिखाई। किसानों के लिए नि:स्वार्थ भाव से लड़े चौधरी टिकैत के प्रति नेताजी की इज्जत कई मौकों पर देखी गई। लखनऊ में कई बार चौधरी टिकैत की उनसे भेंट हुई।

Muzaffarnagar: memories of Mulayam Singh Yadav and Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala

सिसौली में भी दो बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आए थे। पहली बार 11 दिसंबर 1990 को भाकियू की बड़ी जनसभा हुई। जिसमें देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मौजूद रहे।

Muzaffarnagar: memories of Mulayam Singh Yadav and Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala

चौधरी टिकैत की ओर से उठाई गई अनेक मांगों को नेताजी ने स्वीकार किया। 1993 में 14 सितंबर को सिसौली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया। सीएम के तौर पर मुलायम सिंह यादव शामिल हुए और किसानों से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: memories of Mulayam Singh Yadav and Chaudhary Mahendra Singh Tikait
जिले से जुड़ी मुलायम की यादें। - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह का निधन किसानों के लिए बड़ी क्षति : नरेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गांव, किसान और मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किए। कई दशक तक प्रदेश की राजनीति में उनकी कामयाबी नेताजी की नेतृत्व क्षमताओं की गवाह है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: memories of Mulayam Singh Yadav and Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। उनका निधन किसानों के साथ ही प्रदेश और देश के लिए बड़ी क्षति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed